Begin typing your search above and press return to search.

UPSC ब्रेकिंगः छत्तीसगढ़ पीएससी के चेयरमैन रह चुके प्रोफेसर प्रदीप जोशी यूपीएससी के नए चेयरमेन बनें, मई 2021 तक रहेगा कार्यकाल प्रोफेसर जोशी 2011 से

UPSC ब्रेकिंगः छत्तीसगढ़ पीएससी के चेयरमैन रह चुके प्रोफेसर प्रदीप जोशी यूपीएससी के नए चेयरमेन बनें, मई 2021 तक रहेगा कार्यकाल प्रोफेसर जोशी 2011 से
X
By NPG News

नईदिल्ली 7 जुलाई 2020। प्रोफेसर प्रदीप कुमार जोशी को संघ लोक सेवा आयोग, यूपीएससी के नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यूपीएससी भारत के नौकरशाहों एवं राजनयिकों समेत अहम पदों पर नियुक्ति के लिए सिविल सेवा परीक्षा का आयोजन करता है. जोशी अभी तक आयोग में ही बतौर सदस्य नियुक्त थे।

यूपीएससी के नए अध्यक्ष के रूप में प्रोफेसर जोशी का कार्यकाल 12 मई, 2021 तक रहेगा। प्रोफेसर जोशी 2011 से 2013 तक छत्तीगसढ़ पीएससी के चेयरमैन रहे। छत्तीसगढ़ पीएससी के चेयरमैन बनने से पहले वे इंदौर में मध्यप्रदेश पीसीएसी के चेयरमैन रहे।
वे मई 2015 में यूपीएससी में सदस्य के रूप में शामिल हुए थे। यह पहला मौका होगा, जब छत्तीसगढ़ से जुड़े किसी शिक्षाविद को यूपीएससी जैसे प्रतिष्ठित भरती आयोग का प्रमुख बनाया गया हो।

संघ लोक सेवा आयोग देश में विभिन्न नौकरशाही पदों के लिए प्रतिवर्ष सिविल सेवा परीक्षा का आयोजित करता है। यह परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाती है। ये तीन चरण प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार हैं। उम्मीदवारों का चयन भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और भारतीय विदेश सेवा (IFS) और अन्य ग्रेड A और B स्तर सेवाओं के अधिकारियों के रूप में किया जाता है। हाल ही में आयोग ने आधिकारिक वेबसाइट पर 829 पदों के लिए परिणाम जारी किया।

इस समय भीम सेन बस्सी, एयर मार्शल ए एस भोंसले (सेवानिवृत्त), सुजाता मेहता, मनोज सोनी, स्मिता नागराज, एम सत्यवती, भारत भूषण व्यास, टी सी ए आनंद और राजीव नयन चौबे यूपीएससी के अन्य सदस्य हैं। जोशी की नियुक्ति अध्यक्ष के तौर पर हो जान के बाद यूपीएससी में एक सदस्य की जगह खाली हो गई है। यूपीएससी भारत के नौकरशाहों एवं राजनयिकों समेत अहम पदों पर नियुक्ति के लिए सिविल सेवा परीक्षा का आयोजन करता है। उम्मीदवारों का चयन इंडियन एडमिनिस्ट्रेशन सर्विस, इंडियन पुलिस सर्विस, इंडियन फॉरेन सर्विस और दूसरे ग्रेड ए और बी लेवल सर्विसेज के अधिकारियों के रूप में किया जाता है।

Next Story