किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी: होली पर योगी सरकार दे रही है खेती के औजारों पर बम्पर अनुदान, बस 4 मार्च तक कर दें ये छोटा सा काम

होली पर यूपी के किसानों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा: भारी सब्सिडी पर मिलेंगे कृषि यंत्र, ऐसे उठाएं योजना का लाभ
UP Farmer Holi Gift 2026 : लखनऊ : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने होली के पावन पर्व पर प्रदेश के अन्नदाताओं के लिए खुशियों का पिटारा खोल दिया है. राज्य के कृषि विभाग ने किसानों की आय बढ़ाने और खेती को आधुनिक बनाने के उद्देश्य से कृषि यंत्रों पर भारी सब्सिडी देने का निर्णय लिया है. इस योजना के तहत किसान खेती-किसानी से जुड़े आधुनिक उपकरण बहुत कम कीमत पर घर ला सकेंगे.
कृषि विभाग द्वारा शुरू की गई इस विशेष पहल के तहत सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन और फसल अवशेष प्रबंधन जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं को शामिल किया गया है. सरकार की इस कोशिश को किसानों के लिए होली गिफ्ट के तौर पर देखा जा रहा है, जिससे न केवल श्रम की बचत होगी बल्कि पैदावार में भी सुधार आएगा.
इन आधुनिक यंत्रों पर मिल रही है छूट
सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, किसान कई प्रकार के उपकरणों के लिए आवेदन कर सकते हैं
फार्म मशीनरी बैंक : बड़े समूहों के लिए मशीनरी बैंक स्थापित करने की सुविधा.
कृषि ड्रोन : कीटनाशकों के छिड़काव और फसलों की निगरानी के लिए आधुनिक तकनीक.
फसल अवशेष प्रबंधन यंत्र : पराली जलाने की समस्या से निपटने के लिए रोटावेटर और अन्य मशीनें.
मक्का विकास उपकरण : मक्का की खेती करने वाले किसानों के लिए बैच ड्रायर और मेज सेलर की सुविधा.
अन्य एकल यंत्र : ट्रैक्टर से चलने वाले विभिन्न छोटे-बड़े कृषि रक्षा उपकरण.
आवेदन की प्रक्रिया और जरूरी तारीखें
योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को भागदौड़ करने की जरूरत नहीं है, पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है.
अंतिम तिथि : आवेदन करने की आखिरी तारीख 4 मार्च 2026 तय की गई है.
वेबसाइट : किसानों को विभाग के आधिकारिक पोर्टल www.agridarshan.up.gov.in पर जाना होगा.
बुकिंग : वेबसाइट पर मौजूद किसान कॉर्नर में जाकर यंत्र बुकिंग के विकल्प पर क्लिक करना होगा.
टोकन सिस्टम : बुकिंग कन्फर्म होने के बाद किसान को 10 दिनों के भीतर कृषि यंत्र खरीदकर उसकी रसीद और फोटो पोर्टल पर अपलोड करनी होगी.
खेती को स्मार्ट बनाने की ओर एक और कदम
आंकड़ों की बात करें तो 2017 से अब तक उत्तर प्रदेश सरकार ने लगभग 3 लाख कृषि यंत्रों का वितरण किया है. इसमें 2.31 लाख व्यक्तिगत यंत्रों के साथ-साथ हजारों की संख्या में कस्टम हायरिंग सेंटर और फार्म मशीनरी बैंक शामिल हैं. चालू वित्तीय वर्ष में भी अब तक हजारों किसानों को इस योजना का सीधा लाभ मिल चुका है.
सरकार का मानना है कि जब किसान तकनीक से जुड़ेगा, तभी खेती मुनाफे का सौदा बनेगी. होली के इस अवसर पर सब्सिडी वाले यंत्र मिलने से छोटे और मध्यम किसानों को सबसे ज्यादा राहत मिलेगी, जो महंगे उपकरण खरीदने में सक्षम नहीं थे.
योगी सरल ने पहले भी किसानो के हित में कई फैसले लिए हैं
योगी सरकार ने किसानों की बेहतरी के लिए पहले भी कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं. सरकार ने सत्ता संभालते ही सबसे पहले ऋण माफी योजना के जरिए लाखों सीमांत किसानों का कर्ज माफ कर उन्हें बड़ी राहत दी थी. इसके अलावा, राज्य के करीब 2.6 करोड़ से ज्यादा किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि का सीधा लाभ दिलाने में उत्तर प्रदेश अव्वल रहा है. साथ ही, गन्ना किसानों के लिए रिकॉर्ड भुगतान, सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली की व्यवस्था और खेत-तालाब योजना के माध्यम से जल संचयन जैसे कार्यों ने प्रदेश की खेती को एक नई मजबूती दी है. इन निरंतर प्रयासों का ही नतीजा है कि आज यूपी का किसान तकनीक और सरकारी मदद के भरोसे आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है.

Uma Verma is a postgraduate media professional holding MA, PGDCA, and MSc IT degrees from PTRSU. She has gained newsroom experience with prominent media organizations including Dabang Duniya Press, Channel India, Jandhara, and Asian News. Currently she is working with NPG News as acontent writer.
-
Home
-
Menu
