Begin typing your search above and press return to search.

केंद्रीय मंत्री के दामाद ने सड़क पर दिखाई गुंडागर्दी…….बाइक सवार से मारपीट के बाद लोगों ने बीच सड़क पर की पिटाई…. हवालात में गुजरी रात

केंद्रीय मंत्री के दामाद ने सड़क पर दिखाई गुंडागर्दी…….बाइक सवार से मारपीट के बाद लोगों ने बीच सड़क पर की पिटाई…. हवालात में गुजरी रात
X
By NPG News

पुणे 16 दिसंबर 2020। केंद्रीय मंत्री रावसाहब दानवे के दामाद हर्षवर्धन जाधव को पुणे में गिरफ्तार किया गया है। वे औरंगाबाद जिले के कन्नड़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के विधायक रहे हैं। आरोप है कि हर्षवर्धन ने सड़क पर बाइक सवार लोगों को पीटा, जिसके बाद कुछ लोगों ने उनकी भी पिटाई की। बाद में मामला बढ़ा और केंद्रीय मंत्री के दामाद को रात लॉकअप में गुजारनी पड़ी। हर्षवर्धन औरंगाबाद की कन्नड़ विधान सभा सीट से विधायक राह चुके हैं। हर्षवर्धन जाधव और ईशा झा दोनों के खिलाफ़ अटेम्प्ट तो मर्डर का मामला दर्ज हुआ है।

अमन चड्ढा की शिकायत पर हुआ मामला दर्ज

हर्षवर्धन जाधव के खिलाफ यह मामला अमन चड्डा की शिकायत पर दर्ज किया गया है। हर्षवर्धन जाधव फिलहाल महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना में बतौर राजनेता सक्रिय हैं। केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे के दामाद के रूप में भी उनकी पहचान है। अमन चड्डा ने अपनी शिकायत में कहा है कि सोमवार की सुबह तकरीबन 8 बजे उनके माता-पिता दो पहिया वाहन से नगर रोड की तरफ जा रहे थे। तभी रास्ते में हर्षवर्धन जाधव ने अपनी कार का दरवाजा अचानक खोल दिया। जिसकी वजह से अमन चड्डा के माता-पिता का एक्सीडेंट हो गया। इस बात को लेकर जब चड्ढा परिवार ने हर्षवर्धन जाधव से अपनी नाराजगी व्यक्त की तो जाधव ने उनके साथ मारपीट की। अमन चड्डा के पिता ने बताया कि उनके दिल का ऑपरेशन हुआ है। बावजूद इसके हर्षवर्धन जाधव ने उन्हें पीटना जारी रखा। हालांकि इस मामले में अभी तक पुलिस ने दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया।

Next Story