Begin typing your search above and press return to search.

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बने सेना में कैप्टन…सरकार में रहते हुए ऐसा करने वाले पहले सांसद

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बने सेना में कैप्टन…सरकार में रहते हुए ऐसा करने वाले पहले सांसद
X
By NPG News

नईदिल्ली 10 मार्च 2021। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद और वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर टेरिटोरियल में कैप्टन बन गए हैं। 2016 में टीए में लेफ्टिनेंट बने अनुराग ठाकुर का प्रमोशन हो गया है। वह पहले ऐसे सेवारत सांसद और मंत्री हैं जिन्होंने टीए में यह पद हासिल किया है। अनुराग ठाकुर हिमाचल के हमीरपुर से सांसद हैं।

प्रादेशिक सेना में नियमित कमीशन अधिकारी के तौर पर कैप्टन का पद पाने वाले वह पहले सांसद और मंत्री हैं, जो सेवा दे रहे हैं। उन्हें जुलाई 2016 में लेफ्टिनेंट के तौर पर प्रादेशिक सेना में कमीशन किया गया था। इस कार्यक्रम का एक वीडियो ट्विटर पर साझा करते हुए ठाकुर ने लिखा, ‘मुझे प्रादेशिक सेना में जुलाई 2016 में लेफ्टिनेंट के तौर पर कमीशन किया गया था। आज मैं यह समाचार साझा करके सम्मानित महसूस कर रहा हूं कि मुझे कैप्टन के पद पर प्रोन्नत किया गया है। मैं लोगों की सेवा और भारत माता के प्रति कर्तव्य के लिए हमेशा प्रतिबद्ध था और रहूंगा।’

टेरिटोरियल आर्मी (टीए) भारतीय सेना का ही हिस्सा है. आर्मी को जहां भी जरूरत होती है टीए अपनी यूनिट उपलब्ध कराती है।टेरिटोरियल आर्मी में 18 से 42 साल के उम्र के नागरिक जो ग्रेजुएट हों, शारीरिक-मानसिक तौर पर फिट हों, वह लेफ्टिनेंट के तौर पर शामिल हो सकते हैं। इसमें शामिल होने की यह शर्त भी है कि आपके पास अपना कमाई का जरिया होना चाहिए। यह वॉलंटियर सर्विस है, पक्की नौकरी नहीं। क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी भी इससे जुड़े हुए हैं। जम्मू-कश्मीर और पंजाब में ऑपरेशन रक्षक, नॉर्थ ईस्ट में ऑपरेशन राइनो और ऑपरेशन बजरंग में टेरिटोरियल आर्मी की सक्रिय रूप से हिस्सेदारी थी। टेरिटोरियल आर्मी के जवान और अफसर वीरता पुरस्कार और सर्विस अवॉर्ड से भी सम्मानित किए गए हैं।

Next Story