Begin typing your search above and press return to search.

काबुल में यूक्रेन का विमान हुआ हाईजैक, प्लेन को उड़ाकर ले गए बंदूकधारी… 83 लोग थे सवार

काबुल में यूक्रेन का विमान हुआ हाईजैक, प्लेन को उड़ाकर ले गए बंदूकधारी… 83 लोग थे सवार
X
By NPG News

नईदिल्ली 24 अगस्त 2021. अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में यूक्रेन के एक विमान को अज्ञात लोगों ने हाईजैक कर लिया. ये विमान यूक्रेनी नागरिकों को बाहर निकालने के लिए अफगानिस्तान पहुंचा था. यूक्रेन के डिप्टी विदेश मंत्री येवगेनी येनिन ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी. बता दें कि रविवार को ही विमान यूक्रेन से रवाना हुआ था. विमान में टोटल 83 लोग सवार थे.

यूक्रेन सरकार में डिप्टी विदेश मंत्री Yevgeny Yenin ने जानकारी दी है कि रविवार को हमारे प्लेन को अज्ञात लोगों द्वारा हाईजैक कर लिया गया है. मंगलवार को इस विमान को ईरान ले जाया गया है, जिसमें अज्ञात लोग हैं. इतना ही नहीं हमारे तीन दूसरे निकासी प्लान भी सफल नहीं हो पाए क्योंकि हमारे लोग एयरपोर्ट तक नहीं पहुंच पाए थे.

यूक्रेन के डिप्टी विदेश मंत्री का कहना है कि इस विमान को चुरा लिया गया है. इस घटना के बाद प्लेन में सवार बाकी लोगों का क्या हुआ इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है. यूक्रेन के डिप्टी विदेश मंत्री ने कहा है कि प्लेन हाईजैक होने से बचाव और राहत कार्य में भी रुकावट आयी है. इस घटना से अंदाजा लगाया जा सकता है कि काबुल के एयरपोर्ट पर किस तरह की अफरातफरी है. एक विमान कोई हाई जैक करने की खबर आ रही है. वहीं इस मामले पर अभी तक ईरान की प्रतिक्रिया का भी इंतजार किया जा रहा है. क्या ईरान की तरफ यूक्रेन का यह जहाज गया है, इसे लेकर जानकारी जुटाई जा रही है.

Next Story