Begin typing your search above and press return to search.

दर्दनाक हादसे में 2 महिलाओं की मौत : ….आंगन में चल रही थी रिटायरमेंट की पार्टी तभी महिलाओं पर आ गिरी कार…. हादसे में दो महिलाओं की मौके पर मौत, दो गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती….

दर्दनाक हादसे में 2 महिलाओं की मौत : ….आंगन में चल रही थी रिटायरमेंट की पार्टी तभी महिलाओं पर आ गिरी कार…. हादसे में दो महिलाओं की मौके पर मौत, दो गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती….
X
By NPG News

शिमला 30 अक्टूबर 2020। एक दर्दनाक हादसे में पार्टी में शामिल दो महिलाओं की मौत हो गयी। हादसा उस वक्त हुआ, जब घर के आंगन में रिटायरमेंट की पार्टी चल रही थी, तभी एक कार सड़क से सीधे आंगन में जा गिरी, जिसकी वजह से पार्टी में शामिल हो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना शिमला के धामी क्षेत्र स्थित शकराह का है। धामी क्षेत्र में गुरुवार शाम को घर में चल रही रिटायरमेंट पार्टी चल रही थी. इस दौरान सड़क से एक गाड़ी सीधे आंगन में जा गिरी और चपेट में आई 2 महिलाओं की मौत हो गई तथा 2 अन्य घायल हुए. बालूगंज थाना में मामला दर्ज किया गया है.

जानकारी के मुताबिक अकाउंट जनरल के आफिस से बेली राम रिटायर हुए थे। रिटायरमेंट की पार्टी गुरुवार की शाम को रखी गयी। पार्टी चल ही रही थी कि अचानक एक तेज रफ्तार कार सड़क पर अनियंत्रित होकर सीधे आंगन में आ गिरी। इस कार की चपेट में दो महिलाएं आ गयी, जिसकी वजह से उन दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी।

मृतक का महिला का नाम विमला देवी और बीणा देवी बताया जा रहा है। दोनों महिलाएं बेलीराम की रिश्तेदार बतायी जा रही है। वहीं दो महिलाएं इस घटना में गंभीर रूप से जख्मी हो गयी। जानकारी के मुताबिक कार एजी आफिस में ही काम करने वाला रमेश चला रहा था। हादसे के वक्त कार में दो और लोग भी सवार थे। आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Next Story