Begin typing your search above and press return to search.

दो सगी बहनों ने की खुदकुशी, पेड़ पर फंदे से लटक कर दी जान… गाँव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी…..

दो सगी बहनों ने की खुदकुशी, पेड़ पर फंदे से लटक कर दी जान… गाँव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी…..
X
By NPG News

धमतरी 14 मार्च 2020। कुरूद से एक स्तब्ध करने वाली घटना सामने आयी है। यहां पर दो सगी बहनों ने एक साथ पेड़ पर लटककर आत्महत्या कर ली है। घटना की सूचना के बाद से ही गांव में मातम पसरा हुआ हैं वहीं परिजनों का रोराकर बुरा हाल है। पुलिस ने सव को फंदे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है और जांच जारी है।

जानकारी के मुताबिक घटना शुक्रवार की रात लगभग आठ बजे के आसपास की है। मृतिका का नाम चद्रकला सोनवानी 22 वर्ष, अंजू सोनवानी 20 वर्ष निवासी ग्राम डाही के रहने वाली है। शुक्रवार की रात दोनों बहनों को ग्रामीणों ने पेड़ से लटके हुये देखा, जिसके बाद इसकी सूचना मृतिका के परिजनों को दी गयी। मृतिका में बड़ी बहन चद्रकला बीए अंतिम वर्ष की छात्रा थी वहीं छोटी बहन अंजू सोनवानी पढ़ाई छोड़ चुकी थी। दोनों सगी बहनों की आत्महत्या की खबर से पूरे गांव में सनसनी फैली हुई है। शव के पास से कोई सुसाइड नोट भी पुलिस को बरामद नहीं हुआ है। पुलिस इस मामले को अलग अलग एंगल से जोड़ कर परिजनों से पूछताछ कर रही है।

वहीं इस संबंध में एएसपी मनीषा ठाकुर ने बताया कि कोटवार के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली थी मौके पर ही दो जवान तैनात किया गया था। सुबह दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया। रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा खुदकुशी के कारनों का। जांच जारी है।

Next Story