Begin typing your search above and press return to search.

भीमा मंडावी मर्डर मामले में दो नक्सली गिरफ्तार… NIA ने गिरफ्तार कर कोर्ट से दोनों को रिमांड पर लिया…. लोकसभा चुनाव के दौरान नक्सलियों ने की थी तत्कालीन विधायक की हत्या

भीमा मंडावी मर्डर मामले में दो नक्सली गिरफ्तार… NIA ने गिरफ्तार कर कोर्ट से दोनों को रिमांड पर लिया…. लोकसभा चुनाव के दौरान नक्सलियों ने की थी तत्कालीन विधायक की हत्या
X
By NPG News

जगदलपुर 8 अप्रैल 2020। दंतेवाड़ा के पूर्व विधायक भीमा मंडावी मर्डर मामले में दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों की गिरफ्तारी NIA ने की है। गिरफ्तार नक्सलियों के नाम भीमा ताती और मड़काराम ताती बताया जा रहा है जो दंतेवाड़ा जिले के टिकनपाल के निवासी हैं। NIA ने इन दोनों नक्सलियों को एनआईए की विशेष न्यायाधीश सुमन इक्का के कोर्ट में पेश कर एक सप्ताह की रिमांड पूछताछ के लिए मांगा था पर विशेष न्यायाधीश द्वारा केवल 5 दिनों की रिमांड दी गई है।

9 अप्रैल 2019 को दंतेवाड़ा के तात्कालिक विधायक भीमा मंडावी व उनके चार सुरक्षाबलों की आईईडी ब्लाष्ट कर नक्सलियों ने हत्या कर दी थी। मामले की जांच करने 17 मार्च को NIA को सौंपी गई थी जिसमें यह पहली गिरफ्तारी की गई है।

लोकसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन उनपर ये हमला हुआ था, वो चुनाव प्रचार के लिए ही निकली थी, जिसके बाद घात लगाकर नक्सलियों ने उनके काफिले पर हमला कर दिया था, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गयी थी। हालांकि ये भी खुलासा हुआ था कि नक्सलियों के निशाने पर उस दिन भीमा मंडावी नहीं, बल्कि कर्मा परिवार का सदस्य था।

Next Story