Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh Coronavirus Update-बिलासपुर में दो और कोरोना पाॅजिटिव, छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीजों की संख्या 128 पहुंची
NPG.NEWS
बिलासपुर, 21 मई 2020। बिलासपुर में आज दो और प्रवासी मजदूर कोरोना पाॅजिटिव पाए गए हैं। इनमें से एक तखतपुर का है और दूसरा बिल्हा का। दोनों को बिलासपुर मेडिकल काॅलेज के कोविड वार्ड मेें भरती करा दिया गया है। जिला प्रशासन इस बात की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है कि वेे किन-किन लोगों के संपर्क में रहे। उन्हें क्वारंटाईन किया जाएगा।
बिलासपुर में कल 5 मजदूर कोरोना पाजिटिव मिले थे। इसको मिलाकर बिलासपुर में कोरोना पाजिटिव की संख्या सात हो गई है।
छत्तीसगढ़ में आज इसस पहले 11 कोरोना पाजिटिव मिले थे। बिलासपुर के दो को मिलाकर अब यह संख्या 13 हो गई है।
वहीं, छत्तीसगढ़ में अब इन दो पाजिटिव को मिलाकर संख्या 128 हो गई है।
Next Story