Begin typing your search above and press return to search.

CG-करेंट से दो छात्राओं की मौतः टहलने निकली दो नाबालिग आई करेंट की चपेट में, हुई मौत…. घटना के बाद इलाके में पसरा मातम

CG-करेंट से दो छात्राओं की मौतः टहलने निकली दो नाबालिग आई करेंट की चपेट में, हुई मौत…. घटना के बाद इलाके में पसरा मातम
X
By NPG News

राजनांदगांव 2 अक्टूबर 2021। टहलने निकली दो छात्राओं की करेंट की चपेट में आने से मौत हो गई है। घटना डोंगरगढ़ के मोहारा चौकी की है।
जानकारी के मुताबिक ग्राम घोटिया की दो छात्रायें टिकेश्वरी रजक और ईलेश मंडावी 1 अक्टूबर की सुबह टहलने के लिए निकली थी। इस दौरान गांव के नारद छेदैया के खेत में लगे करेंट तार की चपेट में आ गये। घटना में दोनों छात्राओं की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीँ घटना की जानकारी के बाद परिजनों ने इसकी शिकायत मोहारा चौकी में की गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। साथ ही मृतिका के परिजनों की शिकायत पर खेत मालिक के खिलाफ 304 के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई।
इधर एक गांव की दो छात्राओं की मौत की खबर के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। वहीं परिजनों को रो रोकर बुरा हाल है।

Next Story