Begin typing your search above and press return to search.

बलात्कार के दो मामले : सौतेले बाप ने बेटी को बनाया हवस का शिकार…..तो वहीं नौकरी दिलाने के नाम युवती से दो युवकों ने किया रेप…. एक मामले में दो आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बलात्कार के दो मामले : सौतेले बाप ने बेटी को बनाया हवस का शिकार…..तो वहीं नौकरी दिलाने के नाम युवती से दो युवकों ने किया रेप…. एक मामले में दो आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
X
By NPG News

रायपुर 17 जनवरी 2020। रायपुर में 48 घंटे के भीतर बलात्कार के दो अलग-अलग मामले सामने आये है। एक मामले में सौतेली बेटी ने पिता पर रेप का आरोप लगया है। वहीं दूसरे मामले में युवती को नौकरी दिलाने के नाम पर हवस का शिकार बनाया गया। दोनों मामला राजधानी के अलग अलग थाने का है।
पहला मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। यहां नाबालिग बच्ची ने अपने सौतेले बाप पर रेप का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता ने शिकायत में कहा है कि जब वो घर में अकेली थी, तो उस दौरान उसके बाप ने उसके साथ रेप किया। जानकारी के मुताबिक वो उसका सौतेला बाप है। अभी वो फरार बताया जा रहा है। आरोपी ने पीड़िता की मां से दूसरी शादी की है, लड़की अपने मां के साथ रह रही थी। घटना के बाद से ही आरोपी फरार हैं जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

वहीं दूसरा मामला मुजगहन थाना क्षेत्र के सेजबहार का है। आरोपी ललित यादव और संजय साहू ने पीड़िता को गुरूवार को फोन कर जाॅब दिलाने की बात कहकर स्वागत विहार डुण्डा बुलाया। युवती रात करीब 11 बजे के बीच उसके घर पहुंची। दोनों आरोपी ने युवती को डुण्डा स्थित खाली प्लाट में ले गये। यहां आरोपियो ने युवती से दुष्कर्म किया।
युवती के विरोध करने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद जैसे तैसे पीड़िता सेजबहार थाने पहुंची और इसकी शिकायत की। पुलिस ने शिकायत के बाद तत्काल दोनों आरोपियों को गिरफतार कर लिया है। आरोपियों से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

सेज बहार मामले में दो आरोपी गिरफ्तार..

Next Story