आसाराम व राम रहीम जैसे करतूत वाले दो बाबा गिरफ्तार…..निसंतान महिलाओं को गर्भ का सुख दिलाने का झांसा देकर करते थे अश्लील हरकत… पैसे की भी करते थे वसूली

आसाराम व राम रहीम जैसे करतूत वाले दो बाबा गिरफ्तार…..निसंतान महिलाओं को गर्भ का सुख दिलाने का झांसा देकर करते थे अश्लील हरकत… पैसे की भी करते थे वसूली
X

धमतरी 8 जनवरी 2020। आसाराम और राम रहीम की राह पर चल रहे छत्तीसगढ़ के दो बाबाओं को पुलिस ने धर दबोचा है। ये बाबा महिला को संतान सुख का आशीर्वाद देने के नाम पर उनके साथ गंदी हरकत किया करते थे। यही नहीं ये बाबा महिलाओं से इस दौरान पैसे ऐठने में भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ते थे।

दरअसल मंगलवार को दो फर्जी बाबाओं एक नि:संतान दंपत्ति के घर पहुंच कर उन्हें तंत्र मंत्र व झाड़-फूंक से संतान प्राप्ति कराने का झांसा देते हुए महिला से तंत्र साधना के नाम पर ₹700 रकम लिये और फिर उन्हें घर के एक कमरे में ले जाकर तंत्र साधना करते हुए महिला के साथ अश्लील हरकत करने लगे, जिसका महिला ने प्रतिरोध किया तो फर्जी बाबा ने उसे श्राप देकर पति एवं सास-ससुर की मार देने की धमकी देने लगा।

घटना के बाद दोनो बाबा वहां से भाग गए। उक्त घटना से महिला काफी भयभीत हो गई और इसकी जानकारी अपने पति एवं पड़ोसी को बताकर पीड़ित महिला थाना मगरलोड़ आकर बाबा के विरूद्ध मामला दर्ज करा दिया। इस मामले में बाबा पर धारा 385, 417, 454, 354, 506, 34 भादवि एवं 6, 7 टोनही प्रताड़ना निवारण अधिनियम पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक बीपी राजभानु के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कुरूद रश्मिकांत मिश्र के मार्गदर्शन में तत्काल थाना प्रभारी मगरलोड के नेतृत्व में पुलिस टीम फर्जी पंडा बाबाओं की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु रवाना किया गया, साथ ही साइबर तकनीकी सेल की मदद भी ली गई। मगरलोड़ पुलिस ने मुखबिर सूचना तंत्र एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर पंडा बाबाओं को राजिम क्षेत्र में धर दबोचा। दोनों ने पूछताछ पर अपराध स्वीकार किया और यह भी बताया कि उसी घटना के दिन उन्होंने उस महिला के पड़ोसी को भी ठगा था। पुत्र को ग्रह दोष बताकर 2100 रुपये की ठगी की थी। ठग बाबा में एक हिंदराज जोशी और दूसरा घनश्याम जोशी है, दोनों यूपी के रायबरेली इलाके के हैं।

Tags

Next Story