Begin typing your search above and press return to search.

Twitter ने भारत के नक्शे से छेड़छाड़: जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को दिखाया अलग देश….

Twitter ने भारत के नक्शे से छेड़छाड़: जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को दिखाया अलग देश….
X
By NPG News

नई दिल्ली 28 जून 2021. सरकार के साथ चल रही तनातनी के बीच ट्विटर की एक और मनमानी सामने आयी है. ट्विटर ने भारत के नक्शे के साथ छेड़खानी की है. ट्विटर ने अपनी वेबसाइट पर जम्मू कश्मीर को भारत का हिस्सा नहीं दिखाया है. सरकार की ओर से इसे बेहद गंभीरता से लिया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक सरकार इसके खिलाफ ट्विटर को नोटिस जारी करेगी.

ट्विटर ने अपनी वेबसाइट पर जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को अलग देश के तौर पर दिखाया है. यानी ट्विटर ने अपनी वेबसाइट पर भारत का जो नक्शा दिखाया है, उसमें जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को शामिल नहीं किया है. ट्विटर के करियर पेज पर Tweep Life सेक्शन में वर्ल्ड मैप है. यहां से कंपनी ये दर्शाती है कि दुनिया भर में ट्विटर की टीम है. इस मैप में इंडिया भी है, यहीं पर भारत का नक्शा विवादित दिखाया गया है. इससे पहले भी ट्विटर ने लद्दाख को भारत का हिस्सा नहीं दिखाया था, हालांकि सरकार की कड़ी आपत्ति के बाद में इसे ठीक कर लिया गया था.

Twitter के करियर पेज पर Tweep Life सेक्शन में वर्ल्ड मैप है. यहां से कंपनी ये दर्शाती है कि दुनिया भर में ट्विटर की टीम है. इस मैप में इंडिया भी है, लेकिन भारत का नक्शा विवादित दिखाया गया है. इससे पहले भी लद्दाख को भारत का हिस्सा नहीं दिखाया गया था. हालांकि बाद में इसे ठीक कर लिया गया था.

अब चूंकि सरकार खुले तौर पर ट्विटर के विरोध में आ चुकी है और रविशंकर प्रसाद ने ये साफ किया है कि ट्विटर भारत को लेकर दोहरा रवैया रखता है. इसलिए ये विवाद एक बार फिर से तूल पकड़ सकता है. गौरतलब है कि इससे पहले भी एक बार ट्विटर ने लद्दाख को अलग बताया था. सरकार के कहने के बाद इसे ठीक किया गया. रविशंकर प्रसाद इस मामले पर बार बार कहते हैं कि ये ट्विटर के दोहरे मापदंड को दर्शाता है. हाल ही में उन्होंने कहा था कि ट्विटर की मंशा ठीक नहीं लगती है.

ट्विटर के करियर पेज पर जो भारत का नक्शा है, इसमें जम्मू कश्मीर और लद्दाख नहीं है. यानी इन्हें बॉर्डर के बाहर दिखाया गया है. सोशल मीडिया पर लोग इसकी आलोचना कर रहे हैं. अभी तक इस मामले में ट्विटर का स्टेटमेंट नहीं आया है. हमने ट्विटर से इसे लेकर जवाब मांगा है. गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से ट्विटर को लेकर काफी चर्चा है.

इससे पहले, ट्विटर ने शुक्रवार को भारत के कानून और IT मंत्री रविशंकर प्रसाद के अकाउंट को एक घंटे के लिए ब्लॉक कर दिया था। नया IT कानून आने के बाद से केंद्र सरकार और ट्विटर में लगातार विवाद की स्थिति बनी हुई है। अब इसमें देश के नक्शे से छेड़छाड़ करने की नई कड़ी जुड़ गई है।

Next Story