Begin typing your search above and press return to search.

पूर्व केंद्रीय मंत्री समेत कांग्रेस के 5 बड़े नेताओं के ट्विटर अकाउंट लॉक

पूर्व केंद्रीय मंत्री समेत कांग्रेस के 5 बड़े नेताओं के ट्विटर अकाउंट लॉक
X
By NPG News

नई दिल्ली, 12 अगस्त 2021। राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट अस्थायी तौर पर लॉक किए जाने के बाद अब भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस समेत पार्टी के पांच और वरिष्ठ नेताओं के अकाउंट लॉक कर दिए गए हैं। इनमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन, लोकसभा में पार्टी के सचेतक मनिकम टैगोर, असम प्रभारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह तथा महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुष्मिता देव के ट्विटर अकाउंट निलंबित किए गए हैं। इससे पहले ट्विटर ने राहुल गांधी का अकाउंट सस्पेंड होने के दावे को खारिज करते हुए कहा था कि उनका अकाउंट लॉक किया गया है। ट्वीटर ने नए कानून का हवाला देकर अकाउंट लॉक करने की बात कही है। पार्टी के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा है कि कांग्रेस का अकाउंट हैक होने से नहीं डरेंगे और न्याय के लिए आवाज उठाना अपराध है, तो वे 100 बार करेंगे।

Next Story