Begin typing your search above and press return to search.

IG बिलासपुर को ट्वीट – “चोरी की FIR अगले साल करने को बोलते हैं दरोग़ा साहब” भड़के आईजी डाँगी ने कप्तान से की दरयाफ़्त.. झटपट हुई FIR

IG बिलासपुर को ट्वीट – “चोरी की FIR अगले साल करने को बोलते हैं दरोग़ा साहब” भड़के आईजी डाँगी ने कप्तान से की दरयाफ़्त.. झटपट हुई FIR
X
By NPG News

बिलासपुर,2 जनवरी 2020। दिसंबर का महिना पुलिस के लिए लंबित मामलों के निपटारे का होता है। यह ओपन सिक्रेट है कि, दिसंबर के महिने में पुलिस अधिकारी अपने थाना में पेडिंग याने कि लंबित के रुप में मामला रहने नही देते। इसके पीछे माना जाता है कि, आला अधिकारी दिसंबर में प्रकरणों के निकाल ना होने पर थाना प्रभारी समेत पूरे स्टाफ़ की कार्यक्षमता पर प्रश्न उठाते हैं, और इसलिए यह भी आम तौर पर प्रचलन में है कि, दिसंबर में विशेषकर अंतिम सप्ताह में तो ऐसे मामले एफआईआर में तब्दील नही होते जिनमें माल मशरुका के चोरी होने की सूचना या शिकायत हो। पर ऐसा करना मूँगेली पुलिस के लिए तब मुश्किल भरा हो गया जबकि बिलासपुर रेंज आईजी रतन लाल डाँगी को ट्विटर से किसी नागरिक ने सूचना दे दी।
दिनेश कुमार नाम के यूज़र ने आईजी डांगी को एक जनवरी को ट्विटर पर लिखा –
“मैने अपने बाईक चोरी की सूचना मूँगेली थाना सिटी कोतवाली में 29 दिसंबर को दिया, लेकिन वहाँ के ड्यूटी ऑफ़िसर ने ये कह कर FIR करने से मना कर दिया कि क्लोजिंग इअर है,FIR अभी नही होगा.. NEW YEAR में आना”
बिलासपुर आईजी रतन लाल डांगी ने इस पर तत्काल मुँगेली कप्तान से दरयाफ़्त की, और कुछ ही देर में FIR दर्ज हो गई। ट्विटर पर ही दिनेश कुमार नाम के यूज़र ने लिखा –
“बहोत बहोत धन्यवाद सर, FIR दर्ज कर उसे विवेचना में ले लिया गया है.. आश्वासन भी दिया गया है कि जल्द कार्यवाही का परिणाम सामने होगा”
आईजी डांगी ने NPG से कहा –
“ नागरिक के साथ घटना हुई उस पर संज्ञान लेना पुलिस का काम है, यह कतई बर्दाश्त नही किया जा सकता कि, लंबित दिखने से बचने के लिए FIR करना ही बंद कर दी जाए.. सभी को निर्देशित किया गया है कि, ऐसा बिलकुल ना हो.. यदि ऐसा दोहराव हुआ तो कार्यवाही के लिए तैयार रहें”

Next Story