Begin typing your search above and press return to search.

TV सीरियल रामायण का: ‘रावण’ अरविंद त्रिवेदी के निधन की अफवाह, ‘लक्ष्मण’ सुनील लहरी ने बताई सच्चाई…….

TV सीरियल रामायण का: ‘रावण’ अरविंद त्रिवेदी के निधन की अफवाह, ‘लक्ष्मण’ सुनील लहरी ने बताई सच्चाई…….
X
By NPG News

मुंबई 5 मई 2021। कोरोना के बीच कई बुरी खबरें सुनने को मिल रही हैं। ऐसे में कई सिलेब्स के निधन अफवाहें भी सामने आ रही हैं। मीनाक्षी शेषाद्री, लकी अली के बाद अब ‘रामायण’ में रावण का रोल प्ले करने वाले अरविंद त्रिवेदी के निधन की अफवाह उड़ने लगी। इस खबर का खंडन ‘लक्ष्मण’ सुनील लहरी ने किया है। उन्होंने लोगों से दरख्वास्त की है कि ऐसी अफवाहें ना उड़ाएं।
रामायण' के 33 साल बाद 'रावण' अरविंद त्रिवेदी किस बात के लिए माफी मांग रहे हैं? - Viral video of Arvind Trivedi aka Ravan from Ramayan apologising to his family fro kidnapping sita
मिल रही हैं बुरी खबरें
सुनील लहरी ने अरविंद त्रिवेदी की तस्वीरें शेयर करके मैसेज लिखा है, आजकल कोई ना कोई बुरी खबर सुनने को मिलती है कोरोना की वजह से, ऊपर से अरविंद त्रिवेदी जी (रावण) की झूठी खबर, मेरी प्रार्थना है झूठी अफवाह फैलाने वालों से कृपया करके इस तरह की खबर ना फैलाए… भगवान की दया से अरविंद जी ठीक हैं और प्रार्थना करती हूं कि भगवान उन्हें सदैव स्वस्थ रखें।
असल जिंदगी में अरविंद त्रिवेदी को 'लंकेश' समझ बैठे थे लोग, रावण दहन पर इलाके में मनाते थे शोक - Entertainment News: Amar Ujala
बीते साल भी उड़ी थी खबर
अरविंद त्रिवेदी के निधन की खबर बीते साल भी उड़ी थी। उस वक्त उनके भतीजे ने ट्विटर पर सफाई दी थी कि अरविंद बिल्कुल ठीक हैं। बीते साल कोरोना लॉकडाउन के दौरान ‘रामायण’ और ‘महाभारत’ का टेलीकास्ट हुआ था। दर्शकों ने इन दोनों धारावाहिकों को खूब पसंद किया था।

Next Story