Begin typing your search above and press return to search.

टीवी अभिनेत्री के पति का हुआ निधन, बॉलीवुड एक्टर अमजद खान के भाई थे….बॉलीवुड ने जताया शोक

टीवी अभिनेत्री के पति का हुआ निधन, बॉलीवुड एक्टर अमजद खान के भाई थे….बॉलीवुड ने जताया शोक
X
By NPG News

मुंबई 17 मार्च 2020। टीवी अभिनेत्री कृतिका देसाई खान के पति इम्तियाज खान का मुंबई में निधन हो गया है। कृतिका के पति इम्तियाज एक्टर और डायरेक्टर थे। इसके अलावा उनकी एक और पहचान भी थी। वह बॉलीवुड एक्टर अमजद खान के भाई थे। इम्तियाज अपने पीछे अपनी पत्नी कृतिका और बेटी आयशा को छोड़ गए हैं। जानकारी के मुताबिक इम्तियाज खान का निधन 15 मार्च को हुआ। बॉलीवुड सितारे इम्तियाज अली के निधन पर शोक जता रहे हैं और सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि भी दे रहे हैं।

Next Story