इन 7 राशियों के लिए खुशियों भरा रहेगा मंगलवार…ये राशि वाले सोच-समझकर दें उधार, जानिए अन्य राशियों का भविष्यफल

Aaj Ka Rashifal
रायपुर 10 अगस्त 2021. आज श्रावण कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और मंगलवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज शाम 6 बजकर 5 मिनट तक रहेगी। आज रात 8 बजकर 30 मिनट तक परिघ योग रहेगा। साथ ही सुबह 9 बजकर 53 मिनट तक मघा नक्षत्र रहेगा। उसके बाद पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र लग जायेगा। श्रावण मास के दौरान पड़ने वाले मंगलवार को मंगला गौरी व्रत के आलावा भौम व्रत भी किया जाता है।
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। यदि आप कुछ उधार लेने की सोच रहे हैं, तो आज आपको उसे लेने से बचना चाहिए क्योंकि आपको इसे उतारना मुश्किल होगा। आज जीवनसाथी से भी आज आपको भरपूर सहयोग मिलता दिख रहा है। रात्रि का समय आप अपने प्रियजनों के साथ आमोद प्रमोद में व्यतीत करेंगे। आज आपको शासन द्वारा भी सम्मानित किए जाने की पूरी संभावना बनती दिख रही है। पुराने मित्रों के सहयोग से आज आपके और कुछ नए मित्र बनकर दिख रहे है।
वृष राशि
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आज आपको अपने कुछ लंबे समय से रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकते हैं, लेकिन इसमें आपको सावधानी बरतनी होगी। यदि आज किसी यात्रा पर जाएं, तो सोच विचार कर जाएं क्योंकि इससे आपके पैर में चोट लगने का भय बना हुआ है। आज आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ कार्य पूरा होगा, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। यदि आज आप किसी योजना में अपना धन का निवेश करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन बिल्कुल उत्तम रहेगा। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।
मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए निश्चित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको अपने फिजूल के खर्चे पर रोक लगानी होगी। यदि आपने कुछ ऐसे खर्चे पाले हुए हैं, जिनकी आवश्यकता नहीं है, तो आज उनको उन पर खर्चा करने से आपको रोक लगानी होगी, तभी आप अपने धन का संचय कर पाएंगे। यदि आपको कोई शारीरिक रोग चल रहा है, तो उसके कष्टों में भी वृद्धि हो सकती है, लेकिन सायंकाल तक आपको उसमें आराम मिल सकता है। संतान पक्ष की ओर से आज आपको कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा।
कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम का रहने वाला है। यदि आज आप कोई नया व्यवसाय शुरू करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। संतान के प्रति आपका विश्वास और अधिक गहरा होगा, लेकिन आज आपको अपने मन में किसी के बारे में बुरी भावना नहीं रखनी है। ननिहाल पक्ष से भी आज आपको प्रेम व स्नेह मिलता दिख रहा है। आज आपको अपनी शान शौकत के लिए धन खर्च नहीं करना है, नहीं तो आपके शत्रु आपकी शान शौकत देख कर परेशान हो जाएंगे।
सिंह राशि
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आज पहले से चली आ रही समस्याओं का समाधान निकलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। आज आप सबकी नजरों में अच्छे बने रहेंगे। परिवार में धार्मिक अनुष्ठान करने की योजना बनाएंगे। आज रिश्तों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। आपके व्यवहार में कुछ अच्छे बदलाव होंगे। आज आपको जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका मिलेगा, जिससे समाज में आपका मान- सम्मान बढ़ेगा। करोबार में आ रही सारी परेशानियां आज दूर होंगी।
कन्या राशि
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। कारोबार को बढ़ाने के लिये आपको नये अवसर मिलेंगे। आज उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा । जीवनसाथी के साथ डिनर करने पर रिश्तों में पॉजिटिविटी आयेगी। आज आपके व्यापार में बढ़ोतरी होगी । आज कोई अनजान व्यक्ति आपको अच्छा मुनाफा करवायेगा । शिक्षा के क्षेत्र में आज आपको कड़ी मेहनत करने की जरुरत है। सफलता बस कुछ ही कदम दूर है। माता आज अपके मन पसंद का खाना बनायेंगी, जिससे आपको बहुत खुशी महसूस होगी।
तुला राशि
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज आपका ध्यान पहले से रुके हुए कार्यों को पूरा करने में लगेगा। ऑफिस में किसी काम को लेकर आज आप अपने सहकर्मियों से विचार-विमर्श करेंगे। इस राशि के छात्रों का दोस्तों के साथ मेल-जोल बढ़ेगा। आज कुछ लोग आपको पीछे रखने की भावना रखेंगे, इसलिए कोई भी फैसला सोच समझ कर लें। पहले से चल रही किसी लोन की ई एम आई समाप्त होगी, जिससे आप राहत महसूस करेंगे। आज व्यापार में कोई बड़ा धन लाभ होने का योग बन रहा है।
वृश्चिक राशि
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आप जो भी काम शुरू करेंगे, उसे कम समय में ही पूरा कर लेंगे। आपकी कल्पना शक्ति आपके लक्ष्य प्राप्ति में सहायता करेंगी । मानवीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर किया गया कार्य आपके लिये फायदेमंद रहेगा। लेन-देन के लिये आज का दिन अच्छा है । जीवनसाथी की उपलब्धियों की सराहना करने से आपके दाम्पत्य जीवन में मधुरता आयेगी । स्टूडेंट्स को पढ़ाई-लिखाई में सफलता मिलेगी । जीवन में लोगों का सहयोग बना रहेगा । आज सब कुछ आपके मन मुताबिक होगा ।
धनु राशि
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा । कामकाज से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी । आपके सोचे हुए कार्य पूरे होंगे । किसी समारोह में आपकी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो आपके लिए बहुत खास साबित होगा । इस राशि के लोगों को कारोबार बढ़ाने के लिये किसी दूसरे व्यक्ति से बेहतर सुझाव मिलेंगे । आज ऑफिस में साथ काम करने वाले मददगार रहेंगे । जीवन में दूसरे लोगों का सहयोग मिलता रहेगा । दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी । आज बच्चों की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा ।
मकर राशि
आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा । आज आप घर पर ही परिवार वालों के साथ डिनर का आनंद लेंगे । जीवनसाथी के साथ किसी विषय पर लंबी बातचीत होगी, साथ ही किसी कार्य की योजना भी बनायेंगे इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं उन्हें विवाह का प्रस्ताव मिलेगा । लवमेटस भी आज अपने साथी के बारे में घर पर बता सकते है । छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा के बेहतर परिणाम हासिल होंगे । दवा व्यापारियों को आज रोज की अपेक्षा ज्यादा लाभ होगा ।
कुंभ राशि
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा । कारोबारियों को लाभ होगा। छात्रों के लिए आज का दिन बढ़िया है, करियर में कोई बड़ी सफलता हासिल होगी । अगर आप किसी जरूरी काम को पूरा करने की सोच रहे हैं, तो वह आज पूरा हो जाएगा । इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन अच्छा है । आज आपको किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा । अपना काम छोड़कर दूसरों की मदद करने का आपके मन में भाव आयेगा । आज आपकी सभी समस्याएं दूर होगी ।
मीन राशि
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । आज आपके मन में किसी बात को लेकर उत्साह बना रहेगा । इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं, आज उनकी किस्मत चमक सकती है । किसी कार्य में कुछ लोग आपकी मदद करने में आनाकानी करेंगे, लेकिन आप अपने आत्मविश्वास और बढे हुए मनोबल से कार्यों को पूरा करने से सफल होंगे । दिनभर की व्यस्तता के कारण आपकी थकान महसूस करेंगे । बच्चे आज आपको ख़ुशी की वजह देंगे ।
