Begin typing your search above and press return to search.

मंगलवार राशिफल: आज के दिन इन राशियों का होगा भाग्योदय.. कर्क, कन्या राशि वालों का आर्थिक पक्ष रहेगा मजबूत… पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल …जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

मंगलवार राशिफल: आज के दिन इन राशियों का होगा भाग्योदय.. कर्क, कन्या राशि वालों का आर्थिक पक्ष रहेगा मजबूत… पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल …जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…
X
By NPG News

रायपुर 21 सितम्बर 2021। मंगलवार से हिंदू पंचांग का सातवां महीना आश्विन शुरू होगा। इस दिन आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। मंगलवार को सूर्योदय उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में होगा। मंगलवार को उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र होने से सर्वार्थ सिद्धि नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है, ये रात अंत तक रहेगा। सोमवार की रात से चंद्रमा राशि परिवर्तन कर कुंभ से मीन में आ चुका है। मंगलवार को इसका असर सभी राशियों पर दिखाई देगा।

मेष राशि

आज पारिवारिक समस्याओं से मन विचलित हो सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि के योग हैं। छात्रों को प्रतियोगी परिक्षाओं में शुभ परिणाम मिलेंगे और गुरुजनों का आशीर्वाद भी लेंगे। रोजगार के क्षेत्र में आपको लाभ होगा और पिता के सहयोग से पारिवारिक बिजनेस में विस्तार होगा। काम में मन लगेगा। प्यार के लिए समय बेहतरीन है। नई जगह निवेश करने के लिए आप उत्सुक रहेंगे। घरेलू ज़िन्दगी में कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है।

वृषभ राशि

मतभेद के चलते व्यक्तिगत संबंधों में दरार पड़ सकती है। विदेश से अच्छी खबर मिलेगी। आज जमीन से संबंधित कोई कार्य न करें, नहीं तो आपका ही नुकसान होगा। अगर आप अपनी चीज़ों का ध्यान नहीं रखेंगे, तो उनके खोने या चोरी होने की संभावना बनी रहेगी। जो समस्या आपको परेशान कर रही है, उसकी जड़ तक जाने की कोशिश करें। मन की बात या कोई योजना आप किसी से शेयर न करें। आज आपको अपने प्रिय की याद सताएगी।

मिथुन राशि

आज आपको कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। अपना धैर्य न खोएँ, खास तौर पर मुश्किल हालात में। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। परिवार के साथ अच्छे से समय बीतेगा‌। कुछ लोगों के लिए आकस्मिक यात्रा दौड़-भाग भरी और तनावपूर्ण रहेगी। आप जिसे अपनी समस्या समझ रहे हैं, वही थोड़े समय बाद आपके लिए जीवन में पॉजिटिव बदलाव लाने वाली साबित हो सकती है‌। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं।

कर्क राशि

आज आपको कारोबार में लाभ मिलेगा। आपका विचार किसी एक बात पर स्थिर नहीं रहेगा तथा उसमें लगातार परिवर्तन होता रहेगा। धर्म-कर्म के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और परमसत्ता की अनुभूति होगी। शासकीय सम्मान प्राप्त होगा और कार्यशैली में भी निखार आएगा। रिश्तेदारों से आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। स्वभाव में उदासीनता छाई रहेगी। मुमकिन है कि आप अपने घर में या उसके आस-पास आज कुछ बड़े बदलाव करें।

कर्क राशि

आज ऑफिस में ज्यादा वर्क करने से रूका हुआ काम पूरा हो जायेगा। आज किसी तरह के विवाद में पड़ने से आपको बचना चाहिए। आज आप किसी तरह के विचारों में खोए रहेंगे बेहतर होगा बेवजह तनाव ना लें। आय के स्रोतों में स्थिरता बनी रहेगी। आज आप अपने घर के बड़े-बुजुर्गों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। ऑनलाइन व्यापार कर रहे लोगों को आज कोई बड़ा आर्डर मिलने का योग बना हुआ है। आज दाम्पत्य जीवन बेहतर रहेगा।

सिंह राशि

आज कोई खास खबर मिलने के योग है। लॉ स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई-लिखाई में थोड़ा बदलाव करने की सोच सकते हैं जो कि उनके भविष्य के लिए फायदेमंद साबित होगी। आज आपको अपने खान-पान में थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है। जंक-फूड खाने से आपको बचना चाहिए। आर्थिक लाभ पाने के लिए आपको मेहनत करनी पड़ेगी। छोटे बच्चों को पिता से कोई अच्छा-सा उपहार मिलने की संभावना है। ड्राई फ्रूट का व्यापार कर रहे लोगों को आज उम्मीद से अधिक मुनाफा होने वाला है।

कन्या राशि

आज आप धार्मिक कार्यों में रूचि लेंगे। आज सोशल साइट के जरिये नए लोगों से आपका संपर्क होगा। किसी काम के लिए योजना बनाने और फैसले लेने के लिए दिन शुभ है। आज बच्चे खेलकूद में व्यस्त रहेंगे। आर्थिक रूप से आप काफी सक्षम रहेंगे। दूसरों की समस्याएं सुलझाने में आप ख़ुशी महसूस करेंगे। आज बिजनेस के किसी काम से की गई यात्रा सार्थक रहेगी। हर कोई आपकी बातों को ध्यान से सुनेगा। नौकरी में तरक्की के उचित अवसर मिलेंगे।

तुला राशि

आज आपका दिन परिवार वालों के साथ बीतेगा। आज आपको जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका मिलेगा। कार्यों में आ रही रुकावटें आज समाप्त हो जाएंगी। आज गुस्से में किसी से बात करने से आपको बचना चाहिए। आज आपकी आर्थिक स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। आज धैर्य और सही सोच आपको आगे बढ़ने में आपकी मदद करेगी। लवमेट्स के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे। जीवनसाथी आज खुश होने की वजह देंगे।

वृश्चिक राशि

आज आपकी सारी इच्छाओं की पूर्ति होगी। व्यापार के सिलसिले में आज आपको दूसरे शहर की यात्रा करनी पड़ सकती है। संतान पक्ष से सुख की अनुभूति होगी जिससे आपकी खुशियां बढ़ेंगी। आज ऑफिस में आपको जिम्मेदारी वाला काम मिलेगा जिसे पूरा करने पर आपको फायदा होगा। आपको बॉस से इंसेंटिव मिल सकता है। कॉमर्स के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। किसी सवाल में आ रही समस्या आसानी से सॉल्व हो जायेगी। आर्थिक क्षेत्र में आपको तरक्की मिलेगी।

धनु राशि

आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति से आपकी मुलाकात होगी। अगर आप किसी को पसंद करते हैं और उससे अपनी दिल की बात कहना चाहते हैं, तो आज का दिन फेवरेबल है। आपको सफलता जरूर मिलेगी। व्यापार में आपको अचानक धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। ऑफिस के कुछ सहकर्मी आपके काम में सपोर्ट करेंगे। आज आपको उम्मीद से बढ़कर लाभ मिलेगा। पारिवारिक रिश्तों के बीच आप सामंजस्य बनाने में सफल रहेंगे। शाम को बच्चों के साथ अच्छा टाइम बीतेगा।

मकर राशि

आज पारिवारिक जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निभायेंगे। हर किसी से निजी समस्याओं को शेयर करने से आपको बचना चाहिए। इस राशि की महिलाओं को शाम को बाहर निकलते समय अपने पर्स का खास ध्यान रखना चाहिए। आपके द्वारा किये गए सामाजिक कार्यों के लिए आज आपको सम्मानित किया जायेगा। आज आप किसी नए बिजनेस में पैसा लगाने के बारे में विचार करेंगे। आज आप घर की जरूरतों का सामान खरीदेंगे। आज आप ज्यादा ऑयली खाने से बचें।

कुंभ राशि

आज आपको परिवार वालों का पूर्ण स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा। आपके कुछ मित्र बहुत ही मददगार साबित होंगे। आज ऑफिस में आपके ड्रेस की तारीफ होगी, जिससे आप काफी प्रसन्न होंगे। ऑफिस में काम कर रहे किसी सहयोगी से आपकी अच्छी जान पहचान होगी। आज बच्चों का स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। आज आपकी कार्य क्षमता में बढ़ोतरी होगी। दाम्पत्य संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा। एकाउंट्स स्टूडेंट्स के लिए दिन फायदेमंद रहने वाला है, आज आपकी मेहनत रंग लायेगी।

मीन राशि

आज व्यापार के मामले में आपके मन में नए-नए विचार आयेंगे। किसी काम में बड़े भाई की सलाह फायदेमंद साबित होगी। आज परिवार में सब कुछ अच्छा बना रहेगा। आज कुछ खास लोगों से मिलना और बातें करना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। आज आप अपनी समझदारी से किसी भी समस्या का समाधान आसानी से निकाल लेंगे। जीवनसाथी आपकी बातों को महत्व देंगे जिससे आपको अच्छा महसूस होगा। बड़े-बुजुर्ग आपके फैसलों में साथ रहेंगे। कुल मिलाकर आज आपका दिन अच्छा रहेगा।

Next Story