Begin typing your search above and press return to search.

मंगलवार राशिफल: मेष, कर्क, कुंभ सहित इन पांच राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ… इन जातकों को सावधान रहने की जरूरत

मंगलवार राशिफल: मेष, कर्क, कुंभ सहित इन पांच राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ… इन जातकों को सावधान रहने की जरूरत
X
By NPG News

रायपुर 28 सितम्बर 2021। राशिफल ज्योतिष शास्त्र की वह विधा है, जिसके माध्यम से भविष्यवाणी की जाती है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से मिलने वाला शुभ-अशुभ फल ही राशिफल कहलाता है।

मेष राशि

आज परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बेहतर रहेगा। सेहत के लिहाज से आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे। केमिस्ट्री स्टूडेंट्स के लिए दिन फायदेमंद रहने वाला है। साथ ही आई. टी से जुड़े स्टूडेंट्स को भी लाभ की प्राप्ति होगी। आज कुछ लोग आपसे प्रभावित होंगे। साथ ही वो आपसे जुड़ने की कोशिश भी करेंगे। बिजनेसमेन को बेहतर अपॉर्चुनिटी मिलेगी।

वृष राशि

आज आप व्यापार में योजनाबद्ध तरीके से काम करेंगे। छोटे बच्चे अपने दोस्तों के साथ पार्क में खेलने जायेंगे। घर-परिवार का वातावरण शांतिदायक बना रहेगा। इस राशि के जिन लोगों का रेस्टोरेंट्स है, उनके धन में वृद्धि होने की संभावना है। आज उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न होंगे। करियर में आपको बड़ी सफलता हासिल होगी। साथ ही आपका सकारात्मक रवैया करियर में आपको बेहतरी दिलाएगा।

मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको अपने पिता व किसी अधिकारी की कृपा से किसी चीज व संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है, जिसकी अभिलाष आप लंबे समय से कर रहे थे और उससे मन प्रसन्न होगा। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। रोजगार की दिशा में जो लोग कार्यरत हैं, आज उनको उत्तम अवसर प्राप्त होंगे। यदि किसी नए व्यवसाय को करने का सोचा है, तो उसमें आज आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। संतान के लिए आज यदि कहीं निवेश भी करेंगे, तो वह भी आपको भरपूर लाभ देगा।

कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज अचानक व्यापार में बड़ी मात्रा में आपके हाथ धन लग सकता है, जिसे देखकर आप प्रसन्न होंगे व आपकी आर्थिक स्थिति को भी मजबूती मिलेगी। आज आप अपने पिताजी की सलाह से जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। सायंकाल का समय भी आप आज अपने माता-पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे। यदि आपने लंबे समय से किसी को धन उधार दिया हुआ था, तो वह भी आज आपको वापस मिल सकता है।

सिंह राशि

रुपए पैसों को लेकर घर में विवाद उत्पन्न हो सकता है। बेहतर होगा आप घरेलू विवाद आपस में मिलकर सुलझा ले। आलस्य की अधिकता रहेगी। आज किसी भी जानकारी को अपने पास न रखें। यदि आपको लगता है कि कुछ ऐसा पता चला है जो आपके आसपास के अन्य लोगों को पता होना चाहिए तो इसे साझा करें। यह आपके और आपके आसपास के लोगों के लिए फायदेमंद होगा। बहन-भाइयों का सानिध्य एवं सहयोग रहेगा। कुछ नये बदलाव आपके लिए फायदेमंद रहेंगे।

कन्या राशि

विद्यार्थी वर्ग परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त करेगा। आज आपकी आपकी वित्तीय स्थिति अस्थिर ही रहेगी। आप अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ कुछ अच्छे क्षण बिताएंगे, जो आपको मानसिक तौर पर बहुत संतुष्ट करेंगे। कार्य-व्यवसाय से मध्यान के बाद ही लाभ मिल सकेगा। किसी महत्त्वपूर्ण कार्य के कारण भाग-दौड़ रहेगी। दूसरों से अपेक्षा न करें। आज खानपान में आपकी रुचि बढ़ने का समय है, इसलिए जमकर खाएं लेकिन अपनी तबियत का ध्यान रखें।

तुला राशि

जीवनसाथी के साथ संबंध बेहतर होंगे। अपनी ऊर्जा को व्यक्तित्व-विकास के काम में लगाएँ, जिससे आप और भी बेहतर बन सकें। आर्थिक तंगी से बचने के लिए अपने तयशुदा बजट से दूर न जाएँ। लोगों के साथ ठीक तरह से पेश आएँ, ख़ास तौर पर उनके साथ जो आपसे प्यार करते हैं और आपका ख़याल रखते हैं। कोई भी फैसला सोच समझ कर लें। जूनियर और सीनियर सब आपकी मदद करेंगे। किसी मार्गदर्शक का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशि

आज विरोधी कार्य से संभव हो तो दूर रहिएगा। अगर कोर्ट-कचहरी का काम अटका हुआ है तो आज उसमें गति आएगी। आपके शत्रु कार्यों में विघ्न डालने का काम करेंगे। आपको अपनी सेहत पर ध्यान देने की भी सख्त आवश्यकता है। आपको बस अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा। पैसों के क्षेत्र में कोई जोखिम न लें। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। अगर प्रेम का इजहार करने की सोच रहे हैं तो उसके लिए समय बेहद उपयुक्त है।

धनु राशि

आज आपको और अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। अगर आप सही लोगों से संपर्क और लेन-देन करेंगे, तो आप अपने करियर में तरक़्क़ी कर सकते हैं। यात्राओं से तुरंत लाभ तो नहीं होगा, लेकिन इसके चलते अच्छे भविष्य की नींव रखी जाएगी। सरकारी कार्यवाही से सम्बंधित कार्यों में लाभ होगा। कोई चुनौती दे तो तुरंत पलटकर उसका जवाब न दें। सोचे हुए काम भी अच्छे ढंग से हो जाएंगे। तंत्र-मंत्र में रुचि बढ़ेगी।

मकर राशि

आज व्यापार में बहुत बड़ी हानि हो सकती है। पैसों की कमी के कारण आपके जो काम रुके हुए थे वो पूरे सकते हैं। पारिवारिक जीवन में अचानक कोई समस्या आ सकती है। समय-समय पर आपको अपने जीवन में नए बदलाव देखने को मिलते रहेंगे। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आने की संभावना है। इससे आप काफी तनाव में रहेंगे। मुमकिन है कि घर में आपको अपने बेपरवाह रवैये की वजह से आलोचना का सामना करना पड़े।

कुंभ राशि

आज जीवनसाथी के सहयोग से कोई काम पूरा हो जायेगा। साथ ही उनकी बेहतर सलाह मिलने से आपको पैसे कमाने का नया जरिया प्राप्त होगा। टीचर्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। किसी काम में सफलता मिलेगी। आप खुद को ऊर्जा से भरा हुआ फील करेंगे। आज आपको जल्दबाजी में कोई फैसला करने से बचना चाहिए। आपकी मेहनत रंग लाएगी।

मीन राशि

आज मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। आर्ट्स स्टूडेंट्स को टीचर्स का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। कुछ दिनों से किसी विषय में आ रही समस्या आज आसानी से सॉल्व हो जायेगी। आपको व्यवसाय से जुड़े सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। नौकरीपेशा लोगों को कामकाज में लाभ मिलेगा। कार्यस्थल पर आपका कामकाज बहुत शानदार रहेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

Next Story