Begin typing your search above and press return to search.

मंगलवार राशिफल: इन 5 राशियों के भाग्य में पैसा …कर्क, मकर और धनु राशि वाले पूंजी के निवेश में बरतें सावधानी… जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

मंगलवार राशिफल: इन 5 राशियों के भाग्य में पैसा …कर्क, मकर और धनु राशि वाले पूंजी के निवेश में बरतें सावधानी… जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…
X
By NPG News

रायपुर 14 सितंबर 2021। मंगलवार को भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। इस दिन राधा अष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन सूर्योदय ज्येष्ठा नक्षत्र में होगा, जो सुबह 9.30 तक रहेगा। इसके बाद मूल नक्षत्र दिन भर रहेगा। मंगलवार को पहले ज्येष्ठा नक्षत्र होने से मुग्दर नाम का अशुभ योग और उसके बाद मूल नक्षत्र होने से छत्र नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। मंगलवार को सुबह चंद्रमा राशि बदलकर वृश्चिक से धनु में प्रवेश करेगा। इसका प्रभाव भी सभी राशियों पर दिखाई देगा।

मेष राशि
आज का दिन आप की महत्वकाक्षाओं की पूर्ति का दिन रहेगा। यदि आपने किसी नई संपत्ति को खरीदने का मन बनाया है, तो आपकी यह इच्छा भी आज पूरी होगी, जिससे आपकी संपत्ति में इजाफा होगा। परिवार के सदस्यों का आज आपको भरपूर साथ मिलेगा। कार्य क्षेत्र में भी आज आप किसी उच्च अधिकारी की कृपा से अपने बिगड़े हुए कार्य को पूरा करने में सफल रहेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ व्यतीत करेंगे, जिससे आपके मन को सुकून मिलेगा। अतिथि के आगमन से आज आपका धन खर्च बढ़ सकता है।

वृष राशि
आज का दिन आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि का दिन रहेगा। आज आप कार्यक्षेत्र में व्यस्तता के कारण अपने प्रेम जीवन के लिए समय निकालने में नाकामयाब रहेंगे, जिसके कारण आपके जीवन साथी आप से नाराज हो सकते हैं। यदि ऐसा हो, तो आज उन्हें मनाने की भी पूरी कोशिश करनी चाहिए। सायं काल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। आज आप अपने व्यापार व संतान की किसी समस्या से संबंधित किसी यात्रा पर जा सकते हैं, तो आज आप उसका समाधान खोजेंगे।

मिथुन राशि
आज का दिन आपके व्यापार में नई नई योजनाएं लेकर आएगा, जिसे देखकर आपका मन प्रसन्न होगा। आज आपके किसी मित्र से आपको धोखा मिल सकता है, जिससे आपका मन परेशान होगा, लेकिन आपको व्यर्थ के विवाद से बचना होगा। यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो आपकी आर्थिक स्थिति के ऊपर कोई खतरा मंडरा सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे। विद्यार्थियों को आज किसी के भी वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा, नहीं तो वह उस उनके लिए कोई परेशानी का कारण बन सकता है।

कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए उत्तम रुप से फलदायक रहेगा। सामाजिक व धार्मिक कार्यों में शुभ व्यय से आपकी कीर्ति बढेगी, लेकिन आज आपको अपने परिवारिक खर्चों पर लगाम लगानी होगी, नहीं तो वह आपकी आर्थिक स्थिति को कमजोर बना सकती हैं। आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति पर भी कुछ धन व्यय करेंगे। यदि आपने अपनी किसी संपत्ति के क्रय विक्रय की चिंता सता रही थी, तो आज आप उसका समाधान खोज निकालेंगे। नौकरी कर रहे लोगों को आज कार्यभार सौंपा जा सकता है, जिसके कारण थोड़ा परेशान हो सकते हैं।

सिंह राशि

आज का दिन भाग्य आपका पूरा साथ देगा। आज घर के लिये कुछ उपयोगी सामान खरीदेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज रोजगार के उचित अवसर प्राप्त होंगे। राजनीति में आप सक्रिय भूमिका निभाएंगे। किसी पार्टी में आपको बड़ा पद मिलेगा। लॉ की पढ़ाई कर रहे छात्रों को आज किसी अनुभवी वकील की सलाह मिलेगी। जीवनसाथी के साथ समय बिताने से रिश्ते और मजबूत होंगे। आय के नये रास्ते मिलेंगे।

कन्या राशि

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आपको व्यापार में अचानक धनलाभ का अवसर मिलेगा। लवमेट आज अपने रूठे हुए साथी को मनाने के लिए कोई अच्छा उपहार देंगे। आपके मन मे व्यापार को लेकर नए-नए विचार आयेंगे। आज अचानक आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से होगी। नवविवाहित आज घर पर मूवी देखेंगे। कार्यों में परिवार वालों का सहयोग प्राप्त होता रहेगा।

तुला राशि

आज का दिन प्रसन्नता भरा रहेगा। बिजनेस के सिलसिले मे आप नये लोगों से मिलेंगे, वे लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। राजनीतिक से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपके सीनियर नेता आपके कामों की तारीफ करेंगे। आज बच्चे आपको खुश होने की वजह देंगे। लवमेट आज अपने पार्टनर को सरप्राइज देंगे। आज आपके घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। शाम को दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करेंगे।

वृश्चिक राशि

आज का दिन अच्छा रहने वाला है। बिजनेस में कोई बड़ी डील फाइनल होने से परिवार वालों के साथ घर पर ही पार्टी करेंगे। इस राशि के शिक्षकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। नौकरी कर रहे लोगों को आज सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। घर में आज अविवाहित लोगों के विवाह पर बात-चित होगी। आज अचानक धन लाभ होने से आप पूरे दिन प्रसन्न रहेंगे।

धनु राशि

आज का दिन आपको समाज में मान-सम्मान दिलाने वाला होगा। लोग आपसे जुड़ने की कोशिश करेंगे। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को किसी अच्छी कंपनी से जॉब का ऑफर मिलेगा। लवमेट्स एक दूसरे पर भरोसा बनाये रखें, रिश्तों में और मजबूती आयेगी। आज आप ऑनलाइन व्यापार शुरू करने की योजना बनायेंगे। आज बाहर कोई अजनबी आपके लिए मददगार साबित होगा।

मकर राशि

आज का दिन मिला जुला रहने वाला है ।आज आप अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए नहीं योजना बनायेंगे। पारिवारिक कार्यों को पूरा करने में घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। दोस्तों के साथ बनाया हुआ लॉग ट्रिप का प्लान आज कैन्सिल हो सकता है। संगीत में रुझान रखने वाले लोगों को आज कहीं परफॉर्म करने का मौका मिलेगा। दुकानदारों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है।

कुम्भ राशि

आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज आपके कार्यों में आपको आसानी से सफलता मिलती जायेगी। दाम्पत्य जीवन शानदार रहने वाला है। लवमेट्स के रिश्तों में चल रही अनबन आज समाप्त हो जायेगी, किसी रेस्टोरेंट में खाना खाने जायेंगे। इस राशि के व्यापारियों को आज अच्छा मुनाफा होने वाला है। नौकरी कर रहे लोगों की पदोन्नति होगी। राजनीति से जुड़े लोगो का प्रभाव बढ़ेगा।

मीन राशि

आपकी ऊर्जा का स्तर अच्छा रहेगा। बढ़े हुए ऊर्जा के साथ आप कोई काम करेंगे तो कम समय में पूरा हो जाएगा। आज फर्नीचर का सामान खरीदेंगे तो आपके लिए दिन शुभ है। वैवाहिक जीवन में नयी-नयी खुशियां आएंगी। जीवनसाथी के जीवन में बदलाव आने से खुशी का माहौल बनेगा। आज किसी अजनबी अन्य पर भरोसा करने से बचे। साझेदारी का व्यापार कर रहे व्यापारी आज बैठकर अपने व्यापार को बढ़ाने का प्लान बनायेंगे।

Next Story