Begin typing your search above and press return to search.

दर्दनाक: 4 बच्चों सहित 8 की मौत: सिलेंडर ब्लास्ट में दो मंजिला इमारत ढहा…..8 लोगों की मौत, 6 की हालत गंभीर…..मलवे में दबे हो सकते हैं और भी लोग

दर्दनाक: 4 बच्चों सहित 8 की मौत: सिलेंडर ब्लास्ट में दो मंजिला इमारत ढहा…..8 लोगों की मौत, 6 की हालत गंभीर…..मलवे में दबे हो सकते हैं और भी लोग
X
By NPG News

गोंडा 2 जून 2021। उत्तर प्रदेश के गोंडा में देर रात एक बड़ा हादसा हो गया है. वजीर गंज के टिकरी गांव में सिलेंडर ब्लास्ट में दो मंजिला इमारत भरभरा कर गिर गई. बिल्डिंग ढहने से करीब 14 लोग उसके मलबे के नीचे दब गए. वहीं, हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है, जिसमे 4 बच्चे शामिल हैं। 6 लोगों का फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, गोंडा जिले के वजीरगंज इलाके के टिकरी गांव में यह हादसा हुआ है. यहां देर रात एक मकान में पहले सिलेंडर में आ लग गई, जिससे उसमें ब्लास्ट हो गया. इसके बाद इलाके में दहशत फैल गई. इस ब्लास्ट से दो मंजिला इमारत भरभरा कर गिर गई. आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े. मकान में मौजूद लोग मलबे में दब गए. स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर मलबे में दबे लोगों को बचाने की कोशिश की.

बताया जाता रहा है कि मलबे में अभी और भी लोग दबे हो सकते हैं. फिलहाल बचाव कार्य जारी है. पुलिस भी मौके पर पहुंच चुकी है और प्रशासनिक अधिकारी भी आ गए हैं. घटना में 8 लोगों ने अपनी जान गवां दी है. मरने वालों में 4 बच्चों समेत 2 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं. जबकि 6 अन्य लोग भी बुरी तरह से घायल हुए हैं.

Next Story