Begin typing your search above and press return to search.

जजों का ट्रांसफर: छत्तीसगढ़ सहित 11 हाई कोर्ट के 15 जजों का हुआ तबादला… यहां देखिए पूरी लिस्‍ट

जजों का ट्रांसफर: छत्तीसगढ़ सहित 11 हाई कोर्ट के 15 जजों का हुआ तबादला… यहां देखिए पूरी लिस्‍ट
X
By NPG News

नईदिल्ली 6 अक्टूबर 2021. हायर जूडिशियरी में बड़ा फेरबदल करते हुए 11 हाई कोर्टों के 15 जजों का मंगलवार को ट्रांसफर हुआ है। लॉ मिनिस्‍ट्री ने ट्रांसफर और पोस्टिंग की लिस्‍ट ट्विटर पर साझा की है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने करीब एक पखवाड़ा पहले तबादलों के लिए सिफारिश की थी। कुछ साल पूर्व भी बड़े स्तर पर हाई कोर्टों के 23 जजों का तबादला किया गया था। इससे पहले कुछ साल पहले बड़ा फेरबदल किया गया था, जिसमें 23 जजों का तबादला हुआ था।

न्याय विभाग की तरफ से ट्वीट की गई सूची के मुताबिक पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के जस्टिस जसवंत सिंह को ओडिशा हाई कोर्ट भेजा गया है। वहीं, राजस्थान हाई कोर्ट की जस्टिस सबीना को हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट स्थानांतरित किया गया है। ओडिशा हाई कोर्ट के जस्टिस संजय कुमार मिश्र को उत्तराखंड हाई कोर्ट भेजा गया है। जबकि, जस्टिस मनिंद्र मोहन श्रीवास्तव का छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट से राजस्थान हाई कोर्ट स्थानांतरण किया गया है। इसी तरह जस्टिस अशनुद्दीन अमनुल्ला को पटना हाई कोर्ट से आंध्र प्रदेश, जस्टिस उज्ज्वल भुयान को बांबे हाई कोर्ट से तेलंगाना हाई कोर्ट भेजा गया है।

गुजरात हाई कोर्ट के जस्टिस परेश आर. उपाध्याय का तबादला मद्रास हाई कोर्ट और तेलंगाना हाई कोर्ट के जस्टिस एमएसएस रामचंद्र राव का स्थानांतरण पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट किया गया है। इसी तरह जस्टिस अरिंदम सिन्हा को कलकत्ता हाई कोर्ट से ओडिशा हाई कोर्ट, जस्टिस एएम बदर को केरल हाई कोर्ट से पटना हाई कोर्ट भेजा गया है।

इलाहाबाद हाई कोर्ट के चार जजों जस्टिस यशवंत वर्मा, जस्टिस विवेक अग्रवाल, जस्टिस चंद्रधारी सिंह और जस्टिस रवि नाथ तिलहरी का क्रमश: दिल्ली हाई कोर्ट, मध्य प्रदेश हाई कोर्ट, दिल्ली हाई कोर्ट और आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट तबादला किया गया है। हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट के जस्टिस अनूप चितकारा को पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट भेजा गया है। इन तबादलों को लेकर अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।

Next Story