Begin typing your search above and press return to search.
ट्रांसफर ब्रेकिंग : राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों का हुआ तबादला…. देखिये किन्हें कहां की दी गयी जिम्मेदारी

रायपुर 23 मार्च 2021। छत्तीसगढ़ में राज्य प्रशासनिक सेवा के दो अफसरों के तबादले हुए हैं। 2014 बैच के अफसर रवि कुमार साहू को बीजापुर का नया जिला पंचायत सीईओ बनाया गया है। रवि साहू अभी सुकमा में संयुक्त कलेक्टर थे। आपको बता दें कि कल ही बीजापुर के जिला पंचायत सीईओ पोषण लाल चंद्राकर का तबादला नारायणपुर के जिला पंचायत सीईओ के पद पर कर दिया गया था।
वहीं 2018 बैच के डिप्टी कलेक्टर अरूण कुमार सोम को सुकमा का डिप्टी कलेक्टर बनाया गाय है। अरूण सोम अभी रायगढ़ के डिप्टी कलेक्टर थे।
आपको बता दें कि कल भी 5 IAS के ट्रांसफर हुए थे। वहीं राज्य प्रशासनिक सेवा के भी कई अधिकारी इधर से उधर हुए थे।
Next Story
