Begin typing your search above and press return to search.

ट्रांसफर बिग ब्रेकिंग : राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों का हुआ तबादला… राज्य सरकार ने जारी किया आदेश… देखिये किसे क्या जिम्मेदारी मिली

ट्रांसफर बिग ब्रेकिंग : राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों का हुआ तबादला… राज्य सरकार ने जारी किया आदेश… देखिये किसे क्या जिम्मेदारी मिली
X
By NPG News

रायपुर 22 मार्च 2021। छत्तीसगढ़ में 5 IAS अफसरों के ट्रांसफर के बाद राज्य सरकार ने अब तीन राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों के भी तबादले किये हैं। इन अफसरों में एक अपर कलेक्टर, एक संयुक्त कलेक्टर और एक डिप्टी कलेक्टर शामिल हैं।

2008 बैच के प्रकाश कुमार सर्वे को रिसाली नगर निगम का नया कमिश्नर बनाया गया है। प्रकाश कुमार सर्वे अभी दुर्ग में अपर कलेक्टर के साथ-साथ रिसाली निगम का एडिश्नल चार्ज संभाल रहे थे।

वहीं 2014 बैच की योगिता देवांगन कोरिया के चिरमिरी नगर निगम की नयी कमिश्नर होगी। योगिता अभी धमतरी में संयुक्त कलेक्टर थी। वहीं 2018 बैच के धनराज मरकाम को बेमेतरा का डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है। धनराज अभी नारायणपुर के डिप्टी कलेक्टर थे।

Next Story