Begin typing your search above and press return to search.
ट्रांसफर बिग ब्रेकिंग : सौमिल चौबे जनसंपर्क के उपसचिव के साथ संवाद के एडिश्नल सीईओ की भी संभालेंगे जिम्मेदारी….राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का हुआ तबादला… लिस्ट देखिये

रायपुर 24 अगस्त 2021। सौमिल रंजन चौबे जनसंपर्क विभाग के उप सचिव के साथ-साथ छत्तीसगढ़ संवाद के एडिश्नल सीईओ की जिम्मेदारी संभालेंगे। राज्य सरकार ने आज राज्य प्रशासनिक सेवा के चार अफसरों का तबादला किया है। सौमिल रंजन चौबे सीईओ सूडा के साथ-साथ अतिरिक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, उप सचिव जनसंपर्क और एडिश्नल सीईओ छत्तीसगढ़ संवाद की भी जिम्मेदारी संभालेंगे।
वहीं चिरमिरी नगर पालिका निगम की कमिश्नर योगिता देवांगन को संयुक्त कलेक्टर बलौदाबाजार बनाया गया है, वहीं दंतेवाड़ा की संयुक्त कलेक्टर आस्था राजपूत चिरमिरी निगम कमिश्नर की जिम्मेदारी संभालेंगी। वहीं 2015 बैच के डॉ विभोर अग्रवाल को जनसंपर्क अवर सचिव और एडिश्नर चार्ज अवर सचिव जीएडी को संयुक्त कलेक्टर धमतरी बनाया गया है।

Next Story
