Begin typing your search above and press return to search.

ट्रांसफर बिग ब्रेकिंग : राज्य प्रशासनिक सेवा के कई अफसरों का हुआ तबादला…. देखिये आदेश किस अधिकारी को कहां भेजा गया….पूरी लिस्ट ….

ट्रांसफर बिग ब्रेकिंग : राज्य प्रशासनिक सेवा के कई अफसरों का हुआ तबादला…. देखिये आदेश किस अधिकारी को कहां भेजा गया….पूरी लिस्ट ….
X
By NPG News

रायपुर 27 जनवरी 2021। राज्य प्रशासनिक सेवा के कई अफसरों के ट्रांसफर किये गये हैं। इन अफसरों में अपर कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर, जनपद सीईओ शामिल हैं। 2008 बैच के राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसर ओपी सिंह को अपर कलेक्टर बीजापुर से रायपुर गृह विभाग में प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है। ओपी सिंह को पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण में उप सचिव बनाया गया है। वहीं 2015 बैच के बीजापुर के डिप्टी कलेक्टर उमेश कुमार पटेल को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग में अवर सचिव बनाया गया है।

वहीं 2016 बैच की सुमन राज को डिप्टी कलेक्टर कोरिया व नगर पालिका निगम कमिश्नर के एडिश्नल चार्ज से बीजापुर भेजा गया है। उन्हें बीजापुर के डिप्टी कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गयी है। वहीं 2017 बैच के मनोज कुमार बंजारे को भोपालपट्टनम जनपद सीईओ से बीजापुर का डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है।

Next Story