Bihar Board 10th Result : कब जारी होगा बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट? जानें ताजा अपडेट
Bihar Board 10th Result Date : बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट आज घोषित होने की संभावना है। बोर्ड रिजल्ट से जुड़े सभी अपडेट अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

इमेज-एआई
Bihar Board 10th Result 2026 Update : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 की डेट और टाइम की घोषणा किए जाने में बेहद कम समय बचा है। बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज या कल में जारी होने की पूरी उम्मीद है। रिजल्ट से जुड़े सभी अपडेट सिर्फ बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in, results.biharboardonline.com, bsebexam.com, matricbiharboard.com पर चेक करें।
बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट जारी होने से पहले नई वेबसाइट की डिटेल भी सामने आने की संभावना है। बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट की तरह 10वीं का परिणाम भी बीएसईबी अध्यक्ष आनंद किशोर और शिक्षा मंत्री सुनील कुमार घोषित करेंगे। बिहार बोर्ड 10वीं के रिजल्ट से जुड़े अपडेट सोशल मीडिया अकाउंट @officialbseb पर भी देखा जा सकता है। विद्यार्थी रोल नंबर और रोल कोड की मदद से रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद वे डिजिलॉकर से भी मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।
वेरिफिकेशन प्रक्रिया हो चुकी है पूरी
बिहार बोर्ड टॉपर वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब बिहार विद्यालय परीक्षा समिति बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट की डेट और टाइम की घोषणा कर सकती है। बोर्ड ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक पाने वाले 1000 विद्यार्थियों को टॉपर वेरिफिकेशन इंटरव्यू के लिए बुलाया था। प्रक्रिया 26-27 मार्च को हुई थी।
यहां चेक करें रिजल्ट
बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट के नाम पर कई फर्जी वेबसाइट स्टूडेंट्स का डेटा चोरी करती हैं। ऐसे में छात्र-छात्राएं हमेशा ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline. bihar.gov.in या ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर आने वाले अपडेट पर भरोसा करें। बता दें, कुछ साल से बिहार बोर्ड देश में सबसे आगे रिजल्ट जारी करने का रिकॉर्ड बना रहा था। इस बार गोवा बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट सबसे पहले जारी किया और राजस्थान बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट घोषित किया है।
कॉपी री-चेक का विकल्प
किसी भी छात्र-छात्रा को लगता है कि परीक्षा में उसे उम्मीद से कम अंक दिए गए हैं तो वह प्रति विषय निश्चित शुल्क देकर अपनी कॉपी दोबारा चेक करा सकता है। इस शुल्क की जानकारी बिहार बोर्ड रिजल्ट के साथ मिल जाएगी।
कब हुई थी परीक्षा?
17 फरवरी से 25 फरवरी तक बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा हुई थी। परीक्षा के बाद कॉपियों की जांच शुरू चल रही थी, जो अब पूरा हो चुकी है। अब रिजल्ट जारी होगा।
