Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Mausam, 07 June 2023: बदला मौसम का मिजाज, जानें आपके जिले का क्या है हाल

Aaj Ka Mausam, 07 June 2023: देश भर में लगातार मौसम का मिजाज बदल रहा है. अप्रैल से जारी मौसम का मिजाज अब भी बदला हुआ है. वहीं देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो मंगलवार (Delhi NCR Weather Update) को मौसम सामान्य रहा.

Aaj Ka Mausam, 07 June 2023: बदला मौसम का मिजाज, जानें आपके जिले का क्या है हाल
X
By Ragib Asim

Aaj Ka Mausam, 07 June 2023: देश भर में लगातार मौसम का मिजाज बदल रहा है. अप्रैल से जारी मौसम का मिजाज अब भी बदला हुआ है. वहीं देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो मंगलवार (Delhi NCR Weather Update) को मौसम सामान्य रहा. हालांकि इस दौरान तेज धूप ने लोगों को खूब चकाचौंध किया. हालांकि बीच-बीच में काले बादलों ने सूरज की तपिश को जरूर कम किया. कहीं-कहीं बादलों की गर्जना के साथ पानी की फुहारों ने कुछ राहत दी. इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली.

अब देश के मौसम अपडेट की बात करें तो मौसम एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, पश्चिमी हिमालय, लक्षद्वीप, केरल, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और एक-दो जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. वहीं, पश्चिमी हिमालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, सिक्किम और तटीय कर्नाटक में एक या दो स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है.

कैसा रहेगा अन्य राज्यों का मौसम

राजस्थान के मौसम की बात करें तो स्काईमेट ने राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश और धूल भरी आंधी चलने का अनुमान जताया है. पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं. लक्षद्वीप, केरल और कर्नाटक के तटों पर भी मध्यम से तेज़ हवाएँ चलने की संभावना है. इन क्षेत्रों में समुद्र की स्थिति बहुत खराब होगी. उधर, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को कहा कि पूर्व-मध्य अरब सागर के ऊपर बना गहरा दबाव क्षेत्र अब चक्रवाती तूफान ‘बिपरजोय’ में बदल गया है.

दिल्ली-एनसीआर में आज कैसा रहेगा मौसम?

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पिछले हफ्ते की तरह इस हफ्ते भी दिल्ली में मौसम खुशनुमा रहने वाला है. इस सप्ताह भी राजधानी के कुछ स्थानों पर आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है. आईएमडी के मुताबिक, इस दौरान गरज के साथ हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. आईएमडी के मुताबिक आज कंझावला, रोहिणी, बादली, मॉडल टाउन, करावल नगर, आजादपुर, पीतमपुरा, नरेला, बवाना, अलीपुर, बुराड़ी और सिविल लाइंस में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है.

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story