Begin typing your search above and press return to search.

Weather Update Today, 1 September 2023: सितंबर में फिर फिर होगी मानसून की वापसी, इन राज्यों में होगी बारिश, जानें मौसम का हाल

Weather Update Today, 1 September 2023: भारत में इस साल अगस्त के महीने में बारिश की कमी हो रही है। साल 1901 के बाद से ऐसा हो रहा है।

Weather Update Today, 1 September 2023: सितंबर में फिर फिर होगी मानसून की वापसी, इन राज्यों में होगी बारिश, जानें मौसम का हाल
X
By Ragib Asim

Weather Update Today, 1 September 2023: भारत में इस साल अगस्त के महीने में बारिश की कमी हो रही है। साल 1901 के बाद से ऐसा हो रहा है। हालांकि सितंबर के पहले हफ्ते में दक्षिण पश्चिम मॉनसून फिर से सक्रिय हो सकता है, जिसके कारण देश के मध्य और दक्षिणी राज्यों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

सितंबर में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि सितंबर में सामान्य बारिश होने की संभावना है। महापात्र ने बताया कि अगर सितंबर में ज्यादा बारिश होती है, तो भी जून से सितंबर के सत्र के दौरान दर्ज की गई औसत वर्षा मौसम की सामान्य वर्षा से कम रह सकती है।

हिमाचल के मौसम पर IMD ने दी ये जानकारी

महापात्र ने बताया कि अगस्त में बारिश की कमी के पीछे सबसे बड़ा कारण भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर में अल नीनो की स्थिति का बनना है। उन्होंने कहा कि पूर्व दिशा की ओर बढ़ते बादलों की गति और उष्णकटिबंधीय क्षेत्र में हो रही बारिश मॉनसून के फिर से दस्तक देने में अहम भूमिका निभा सकती है.

आज इन इलाकों में बारिश की संभावना

आज, मौसम विभाग के अनुसार अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु और रायलसीमा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है। वहीं, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, केरल और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पूर्वी उत्तर प्रदेश, विदर्भ, तेलंगाना, मध्य महाराष्ट्र, कर्नाटक और उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

दिल्ली में चलेंगी तेज हवाएं

दिल्ली में आज (1 सितंबर) तेज हवाओं की संभावना है, लेकिन बारिश की कोई उम्मीद नहीं है। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

उत्तर प्रदेश का मौसम

उत्तर प्रदेश में आज हल्की बारिश की संभावना है, खासकर पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में। दिल्ली के सटे और अन्य इलाकों में बारिश की कोई संभावना नहीं है। नोएडा, गाजियाबाद, एनसीआर के इलाकों में आसमान साफ रहेगा। बहराइच, गोरखपुर, कुशीनगर, लखीमपुर खीरी, मोतीपुर, नौगढ़ और कई अन्य इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।

लखनऊ में आज, आसमान साफ रह सकता है और दोपहर या शाम में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस हो सकता है।

Ragib Asim

रागिब असीम – समाचार संपादक, NPG News रागिब असीम एक ऐसे पत्रकार हैं जिनके लिए खबर सिर्फ़ सूचना नहीं, ज़िम्मेदारी है। 2013 से वे सक्रिय पत्रकारिता में हैं और आज NPG News में समाचार संपादक (News Editor) के रूप में डिजिटल न्यूज़रूम और SEO-आधारित पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान अख़बार से की, जहाँ उन्होंने ज़मीन से जुड़ी रिपोर्टिंग के मायने समझे। राजनीति, समाज, अपराध और भूराजनीति (Geopolitics) जैसे विषयों पर उनकी पकड़ गहरी है। रागिब ने जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता और दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की है।

Read MoreRead Less

Next Story