Begin typing your search above and press return to search.

Weather Forecast 30 August 2023: इन राज्यों में आज भारी बारिश के आसार, जानें देश भर के मौसम का हाल

Weather Forecast 30 August 2023: दिल्ली में आज भी शहरवासियों को उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है. इसके साथ ही दिल्ली के कुछ हिस्सों में बादल छाए रहने की संभावना है. ये तेज गर्म हवाएं अभी चलेंगी.

Weather Forecast 30 August 2023: इन राज्यों में आज भारी बारिश के आसार, जानें देश भर के मौसम का हाल
X
By Ragib Asim

Weather Forecast 30 August 2023: दिल्ली में आज भी शहरवासियों को उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है. इसके साथ ही दिल्ली के कुछ हिस्सों में बादल छाए रहने की संभावना है. ये तेज गर्म हवाएं अभी चलेंगी. मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में गर्मी बढ़ने की आशंका है. लेकिन बारिश की संभावनाएं कम ही है. दिल्ली-एनसीआर में बीते कुछ दिनों तक बारिश होने की संभावना कम है.

देश के अधिकतर राज्यों में बारिश का सिलसिला अब समाप्त हो गया है. मौसम विभाग के मुताबिक, पहाड़ी क्षेत्रों के राज्यों में अभी भी हल्की बूंदाबांदी की देखने को मिल सकती है. लेकिन भारी बारिश होने की संभावना कम है. वहीं दिल्ली-एनसीआर में वायू प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है.

दिल्ली-एनसीआर में मौसम

IMD के मुताबिक, दिल्ली वासियों को गर्म हवाओं को झेलना पड़ सकता है. आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने की संभावना है. वहीं आज भी तेज धूप रहने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली का मौसम 1 और 2 सिंतबर को भी ऐसा ही रहने वाला है. इसका तापमान 39 डिग्री होने की संभावना है. दिल्ली में आंशिक रुप से बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश नहीं होगी.

छत्तीसगढ़ मौसम

दिल्ली, बिहार की तरह ही छत्तीसगढ़ में लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ सकता है. वहीं 1 और 2 सिंतबर को तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी. इसके अलावा यहां के कुछ इलाकों में हल्की और मध्यम बारिश होने की संभावना है.

यूपी में मौसम

उत्तर प्रदेश में लगातार तापमान में वृद्धि जारी है. वहीं आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ सकती है. बीते दिन तेज धूप से तापमान में वृद्धि देखी गई है. IMD के मुताबिक, आने वाले दिनों में पूर्वी भारत में हल्की और मध्यम बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही कुछ इलाकों में गरज के साथ बिजली गिरने और तेज आंधी होने की आशंका है.

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story