Begin typing your search above and press return to search.

Putin News: यूक्रेन ने की पुतिन हत्या की कोशिश, क्रेमलिन में मार गिराए गए ड्रोन, रूस का बड़ा दावा

Kremlin Attack- रूस ने बुधवार को दावा किया कि यूक्रेन ने ड्रोन विमानों के जरिये रूसी राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन की हत्या की कोशिश की है। रूसी राष्ट्रपति कार्यालय के अधिकारियों ने कहा, यूक्रेन ने दो मानवरहित विमानों से क्रेमलिन पर हमला किया है, जिन्हें कीव ने राष्ट्रपति पुतिन की हत्या के लिए भेजा था।

Putin News: यूक्रेन ने की पुतिन हत्या की कोशिश, क्रेमलिन में मार गिराए गए ड्रोन, रूस का बड़ा दावा
X
By Ragib Asim

Kremlin Attack- रूस ने बुधवार को दावा किया कि यूक्रेन ने ड्रोन विमानों के जरिये रूसी राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन की हत्या की कोशिश की है। रूसी राष्ट्रपति कार्यालय के अधिकारियों ने कहा, यूक्रेन ने दो मानवरहित विमानों से क्रेमलिन पर हमला किया है, जिन्हें कीव ने राष्ट्रपति पुतिन की हत्या के लिए भेजा था। दोनों ड्रोन गिरा दिए गए हैं। रूसी विक्ट्री डे की पूर्व संध्या पर हुए इस हमले को रूसी अधिकारियों ने योजनाबद्ध आतंकी हरकत करार दिया है। साथ ही कहा है कि हमें इसका जवाब देने का पूरा अधिकार है।

रूस ने कहा कि यूक्रेन ने पुतिन की हत्या करने के लिए 2 ड्रोन को राजधानी मॉस्को में क्रेमलिन की तरफ भेजा था, जिन्हें एक ऑपरेशन के दौरान मार गिराया गया। रूस ने इसे एक आतंकवादी घटना करार कर दिया है। गौरतलब है कि रूस और यूक्रेन के बीच पिछले साल फरवरी से युद्ध चल रहा है।

रूस ने ड्रोन हमले को लेकर क्या कहा?

रूस ने यूक्रेन को ड्रोन से हमला करने के लिए जिम्मेदार बताते हुए एक बयान जारी किया। रूस ने कहा, "राष्ट्रपति पुतिन सुरक्षित हैं और क्रेमलिन पैलेस की इमारत को कोई भौतिक क्षति नहीं हुई है। इस हमले को रूसी राष्ट्रपति का जीवन लेने का प्रयास और सुनियोजित आतंकवादी घटना माना जाता है।" रूस ने आगे कहा कि इस घटना के बाद रूसी पक्ष उचित समय और स्थान पर कभी भी जवाबी कार्रवाई करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।

ड्रोन उड़ानों पर लगा प्रतिबंध

मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने मामला सामने आने पर रूसी राजधानी के ऊपर अनधिकृत ड्रोन उड़ानों पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। उन्होंने एक बयान में कहा, "यह प्रतिबंध अनधिकृत ड्रोन उड़ानों को रोकने के लिए लगाया गया है जो कानून और व्यवस्था के काम में बाधा डाल सकते हैं। जब तक सरकारी अधिकारियों से विशेष अनुमति नहीं मिलती है, तब तक मॉस्को के ऊपर सभी ड्रोन उड़ानें प्रतिबंधित रहेंगी।"

रूसी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजधानी मॉस्को में 9 मई को आयोजित की जाने वाली विक्ट्री डे परेड को रद्द नहीं किया जाएगा। गौरतलब है कि क्रेमलिन ने इससे पहले कहा था कि यूक्रेन से खतरे के जोखिम के बावजूद रूसी सुरक्षा एजेंसियां वार्षिक विक्ट्री डे परेड की सुरक्षा को लेकर काम कर रही हैं। गौरतलब है कि सोवियत संघ की नाजी जर्मनी पर जीत की याद में रूस के विभिन्न शहरों में हर साल परेड का आयोजन होता है।

पुतिन पर पिछले साल भी हुआ था हमला

बता दें कि पिछले साल सितंबर में भी रूसी राष्ट्रपति की कथित तौर पर हमले की कोशिश हुई थी। पुतिन के काफिले के पास एक तेज आवाज के साथ धमाका हुआ था, जिसमें पुतिन बच गए थे। हालाकि, इस घटना के बाद उनकी सुरक्षा के लिए जिम्मेदार कई अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया था। पुतिन ने 2017 में सार्वजनिक रूप से खुलासा करते हुए कहा था कि उनकी हत्या करने के करीब 5 प्रयास किए जा चुके हैं।

पिछले साल 24 फरवरी से जारी है रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध 24 फरवरी, 2022 से जारी है। इस दौरान वैश्विक समुदाय ने कई मौकों पर रूसी राष्ट्रपति पुतिन से युद्ध को समाप्त करने की मांग की है, लेकिन यूक्रेन पर हमले अभी भी जारी हैं। यूक्रेन युद्ध में दोनों तरफ हजारों सैनिकों की मौत हुई है और लाखों यूक्रेनी नागरिकों को विस्थापित होना पड़ा है। युद्ध के चलते रूस पर कई प्रतिबंध लगाए गए हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story