Trending Blouse Designs For Bride 2026: साल 2026 में बनने जा रही हैं दुल्हन, तो ये हैं आपके लिए ट्रैंडिंग ब्लाउज डिजाइन...
Trending Blouse Designs For Bride 2026: साल 2026 में अगर आपकी शादी की डेट फिक्स हो चुकी है तो आपको ट्रैंडिंग ब्लाउज़ डिज़ाइन भी ज़रूर पता होने चाहिए।

Trending Blouse Designs For Bride 2026: साल 2026 में अगर आपकी शादी की डेट फिक्स हो चुकी है तो आपको ट्रैंडिंग ब्लाउज़ डिज़ाइन भी ज़रूर पता होने चाहिए। तभी तो साड़ी और लहंगे में आपका लुक और ज़बरदस्त दिखाई देगा। तो चलिए जानते हैं दुल्हन के लिए ट्रैंडिंग ब्लाउज़ डिज़ाइन तो आपको एलीगैंट और राॅयल भी दिखाएं और स्टाइलिश भी।
कोर्सेट स्टाइल ब्लाउज़
आप लहंगे और साड़ी दोनों के साथ कोर्सेट ब्लाउज़ बनवा सकती हैं। यह आपकी बाॅडी शेप को निखारता है, स्ट्रक्चर देता है। कोर्सेट ब्लाउज़ बस्ट एरिया और कमर को बहुत अच्छी तरह डिफाइन करता है।कोर्सेट स्टाइल ब्लाउज़ आपको ग्लैमरस लुक तो देता ही है, साथ ही राॅयल भी दिखाता है।
शियर इल्यूज़न नेक
आप रिसेप्शन के मौके के लिए शियर इल्यूज़न नेक वाला ब्लाउज सिलवा सकती हैं। इसमें हैवी एंब्रॉयडरी करवाएं लेकिन सिर्फ बॉर्डर पर। इस तरह के ब्लाउज़ में सेंटर शियर क्लासी लुक देता है और लग्ज़ूरियस दिखाता है।
ओपन स्लिट कफ़ ब्लाउज़
अपने ब्लाउज में मॉडर्न टच चाहिए और एलिगेंस को भी नहीं छोड़ना है तो ओपन स्लिट कफ़ ब्लाउज बनवाइए। स्लीव फुल लेंथ हो तो बहुत आकर्षक लगेगी। विंटर वेडिंग के लिए यह स्टाइल जबरदस्त ट्रेंड में है।
स्क्वायर नैक
ब्राॅड स्ट्रैप्स के साथ स्क्वायर नेक ब्लाउज बनवाइये। यह भी जबरदस्त ट्रेंड में है। बिना डीप नेक के भी यह आपको बहुत ही मॉडर्न और स्टाइलिश दिखाएगा।
वी नेक ब्लाउज़
हैवी एंब्रॉयडरी वाला वी नेक ब्लाउज लगातार ट्रेंड में बना हुआ है। यह आपके लहंगे और साड़ी दोनों के साथ बहुत खूबसूरत लगेगा। यह आपको शादी के हर फंक्शन में रॉयल लुक देगा।
बैक डिज़ाइन
आप दुल्हन हैं इसलिए आपको बहुत ज्यादा बोल्ड और ओपन बैक डिजाइन की जरूरत नहीं है। आप ऐसे बैक डिजाइन बनवाएं जिसमें आप ग्लैमरस भी लगें और सोबर भी। आप स्टेटमेंट बैक डिज़ाइन बनवाएं। पर्ल या चेन की लटकन बहुत खूबसूरत लगेगी। बैक डिज़ाइन पर पोटली बटन्स भी बहुत खूबसूरत लगती हैं और ट्रैंड में है। आप बैक पर टेंपल मोटिफ डिजाइन भी बनवा सकती हैं। यह भी बहुत पसंद किया जा रहा है।
