Multani Bakery Sunil Sadarangani: हाथ जोड़ा और 17वीं मंजिल से लगा दी छलांग, मशहूर मुल्तानी बेकरी के मालिक ने 17वीं मंजिल से कूदकर जान दी

Multani Bakery Sunil Sadarangani: हाथ जोड़ा और 17वीं मंजिल से लगा दी छलांग, मशहूर मुल्तानी बेकरी के मालिक ने 17वीं मंजिल से कूदकर जान दी
X

फोटो: NPG News

Multani Bakery Sunil Sadarangani: महाराष्ट्र के सोलापुर में मशहूर मुल्तानी बेकरी के मालिक सुनील सदरांगनी ने 17वीं मंज़िल से कूदकर आत्महत्या कर ली। आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे, पुलिस जांच जारी।

सोलापुर 6 फरवरी 2026: महाराष्ट्र के सोलापुर जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। शहर की मशहूर मुल्तानी बेकरी के मालिक 59 वर्षीय सुनील सदारंगानी ने एक रिहायशी इमारत की 17वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। यह घटना गुरुवार शाम की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार सुनील सदारंगानी दोपहर के समय विजयपुर रोड स्थित पनाश अपार्टमेंट पहुंचे थे। यहीं वे इमारत की छत पर गए और 17वीं मंजिल से नीचे कूद गए। सूचना मिलते ही बीजापुर नाका पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर मामला दर्ज किया।

छत पर मौजूद लोगों ने देखी पूरी घटना

चश्मदीदों के मुताबिक सदारंगानी अपार्टमेंट में दाखिल होने के बाद लिफ्ट की बजाय सीढ़ियों से छत पर पहुंचे। कुछ लोगों ने उन्हें छत पर हाथ जोड़ते और लेटकर नीचे गिरने की कोशिश करते देखा जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सूचना मिलने पर एक सुरक्षाकर्मी छत पर पहुंचा और उन्हें नीचे ले आया। इसके बाद सदारंगानी ने कार की चाबी छत पर छूट जाने का बहाना बनाया और दोबारा अकेले ऊपर जाकर छलांग लगा दी।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सदारंगानी पुणे में रहते थे और कुछ दिन पहले पत्नी के साथ सोलापुर आए थे। उनका एक बेटा अमेरिका में है जबकि दूसरा पुणे में कारोबार करता है।

कभी सोलापुर की पहचान रही मुल्तानी बेकरी के मालिक रहे सदारंगानी पिछले कुछ समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। पुलिस के अनुसार वे मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ा इलाज भी करा रहे थे। फिलहाल उनके पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और आत्महत्या के कारणों की जांच जारी है।

मदद कहां लें

अगर आप या आपके आसपास कोई व्यक्ति मानसिक तनाव, अवसाद या आत्महत्या के विचारों से जूझ रहा है, तो तुरंत मदद लेना जरूरी है। भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की हेल्पलाइन 1800-599-0019 या आसरा NGO की हेल्पलाइन +91-22-27546669 पर संपर्क कीजिये। समय पर बातचीत और सहायता से कई जिंदगियां बचा सकती है।

Tags

Next Story