Begin typing your search above and press return to search.

Delhi Poster War: PM मोदी के खिलाफ पोस्टर लगाने पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, 100 FIR और 6 लोग गिरफ्तार

Delhi Poster War: राजधानी दिल्ली में मोदी हटाओ देश बचाओ वाले पोस्टर देखने को मिला। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने 100 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर किया है। पुलिस ने अभी तक छह लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है।

Delhi Poster War: PM  मोदी के खिलाफ पोस्टर लगाने पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, 100 FIR और 6 लोग गिरफ्तार
X
By NPG News

Delhi Poster War: राजधानी दिल्ली में मोदी हटाओ देश बचाओ वाले पोस्टर देखने को मिला। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने 100 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर किया है। पुलिस ने अभी तक छह लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है। इसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं। खास बात है कि आम आदमी पार्टी ने इस कार्रवाई को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा है।

दिल्ली पुलिस ने कहा कि प्रिंटिंग प्रेस अधिनियम और संपत्ति विरूपण अधिनियम की धाराओं के तहत शहर भर के विभिन्न जिलों में एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस के अनुसार, कथित तौर पर इस मामले में आम आदमी पार्टी के शामिल होने का शक है। पुलिस ने बताया कि एक वैन को रोका गया था, जो आम आदमी पार्टी के कार्यालय से निकल रही थी और कुछ पोस्टर भी जब्त किए गए थे। इसी के साथ ही पुलिस ने कहा कि मामले में जांच जारी है।

दिल्ली पुलिस के द्वारा एफआईआर की खबर के बाद आम आदमी पार्टी ने सरकार पर जमकर निशाना साधा। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने लिखा कि मोदी सरकार तानाशाही के चरम पर है। ये वो पोस्टर है जिस पर 100 एफआईआर हो गई। वहीं, आप पार्टी के ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा गया कि मोदी सरकार की तानाशाही चरम पर है। इस पोस्टर में ऐसा क्या आपत्तिजनक है कि मोदी जी ने 100 एफआईआर दर्ज करा दी है। प्रधानमंत्री मोदी आप शायद नहीं जानते लेकिन भारत एक लोकतांत्रिक देश है। आपको एक पोस्टर से इतना डर क्यों लग रहा है।

इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर भी बहस तेज हो रही है। इसके बाद कुछ लोग पूछ रहे है कि पीएम मोदी के खिलाफ लगाए गए पोस्टर कितने आपत्तिजनक हैं। इसी दौरान कुछ लोग कह रहे हैं कि आपातकाल के बाद भी इंदिरा हटाओ देश बचाओ के नारे लगे थे। वहीं, कई लोग इसे मात्र राजनीतिक नारेबाजी बता रहे हैं।

Next Story