Begin typing your search above and press return to search.

Russia Latest Updates: रूस की सड़कों पर टैंक, वैगनर आर्मी के कब्जे में एक और शहर, मॉस्को से बस 500KM दूर है बागी सेना

Russia Latest Updates, Russia Wagner Rebel: रूस (Russia) में गृह युद्ध जारी है। इसको लेकर रूस की राजधानी मास्को (Moscow) में लॉकडाउन लगा दिया गया है। रूसी सरकार युद्ध की तैयारी कर रही है।

Russia Latest Updates: रूस की सड़कों पर टैंक, वैगनर आर्मी के कब्जे में एक और शहर, मॉस्को से बस 500KM दूर है बागी सेना
X
By Ragib Asim

Russia Latest Updates, Russia Wagner Rebel: रूस (Russia) में गृह युद्ध जारी है। इसको लेकर रूस की राजधानी मास्को (Moscow) में लॉकडाउन लगा दिया गया है। रूसी सरकार युद्ध की तैयारी कर रही है। दूसरी ओर वैगनर आर्मी (Wagner Army) लगातार मास्को की ओर बढ़ रही है। वैगनर आर्मी रूस के एक के बाद एक शहर पर अपना कब्जा जमाते हुए आगे बढ़ते जा रही है। वैगनर आर्मी ने पहले ही रोस्तोव (Rostov) शहर पर अपना कब्जा जमाया हुआ है, इसके बाद वैगनर ने रूस के एक और शहर पर अपना कब्जा जमा लिया है। वैगनर प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन (Yevgeny Prigozhin) अपने 25 हजार सैनिकों के साथ राजधानी मॉस्को पर हमला करने के लिए बढ़ रहे हैं। वैगनर अब मॉस्को से सिर्फ 500 किलोमीटर दूरी पर है। सड़कों पर टैंकों को देखा जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रिगोझिन ने राष्ट्रपति पुतिन (President Putin) के उस बयान का काफी मजाक उड़ाया है, जिसमें पुतिन से प्रिगोझिन को देशद्रोही कहा था। बता दें कि पुतिन ने आज यानी शनिवार को रूसी लोगों को संबोधित करते हुए प्रिगोझिन को कड़ी चेतावनी दी है। पुतिन ने कहा कि प्रिगोझिन की वैगनर आर्मी ने उनकी पीठ में छुरा घोंपा है। प्रिगोझिन और उनके सैनिकों का दक्षिणी रूसी शहर रोस्तोव-ऑन-डॉन पर नियंत्रण है। वे बोल रहे हैं कि वे मरने के लिए तैयार हैं। इसके साथ ही प्रिगोझिन की सेना ने पुतिन की सेना से सैन्य हमले का बदला लेने की कसम खाई है। प्रिगोझिन ने कहा कि रूसी सेना के हमले में कुछ वैगनर आर्मी मारे गए हैं।

बताया जा रहा है कि वैगनर आर्मी के लड़ाकू विमानों, टैंकों और बख्तरबंद वाहनों का एक काफिला राजधानी मॉस्को से करीब 500 किलोमीटर की दूरी पर है, इस दूरी को तय करने में सिर्फ 6 घंटे का समय लगेगा। वैगनर आर्मी लिपेत्स्क क्षेत्र में पहुंच चुकी है। वैगनर आर्मी की एक वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि सेना टैंक और भारी गोला बारूद के साथ मॉस्को की ओर बढ़ रही है। वोरोनिश क्षेत्र के गवर्नर ने कहा कि वैगनर द्वारा सशस्त्र विद्रोह के बाद उसे आतंकवाद घोषित कर दिया गया है। अब उसके खिलाफ जरूरी सैन्य कदम उठाए जा रहे हैं। दावा यह भी किया जा रहा है कि वैगनर सैनिक दो अन्य दक्षिणी शहरों, क्रास्नोडार और वोल्गोग्राड के बाहरी इलाके में हैं। ऐसे में रूस के लिए यह चुनौती आसान नहीं होगी।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story