Begin typing your search above and press return to search.

Redesign Old Jeans At Home: घर में अपनी पुरानी जींस को कीजिये रीडिज़ाइन और चौंका दीजिए फ्रेंड्स को

Redesign Old Jeans At Home: आपकी पुरानी जीन्स अगर अब आपको बोरिंग लगने लगी है तो उसे फेंकिये नहीं, बल्कि थोड़ा सा आइडिया लगा कर उसे घर में ही रीडिज़ाइन कर लीजिए और देखते ही देखते आपकी उसी पुरानी जींस को नया लुक मिल जाएगा।

Redesign Old Jeans At Home: घर में अपनी पुरानी जींस को कीजिये रीडिज़ाइन और चौंका दीजिए फ्रेंड्स को
X

Redesign Old Jeans At Home (फोटो: AI द्वारा जनरेट)

By Gopal Rao

Redesign Old Jeans At Home: आपकी पुरानी जीन्स अगर अब आपको बोरिंग लगने लगी है तो उसे फेंकिये नहीं, बल्कि थोड़ा सा आइडिया लगा कर उसे घर में ही रीडिज़ाइन कर लीजिए और देखते ही देखते आपकी उसी पुरानी जींस को नया लुक मिल जाएगा। फिर जब भी आप उसे पहन कर निकलेंगी तो फ्रेंड्स चौंक जाएंगे और कहेंगे कि तू कब से डिज़ाइनर बन गई! तो चलिए आपको पांच बेहतरीन आइडियाज़ देते हैं जिससे आप अपनी पुरानी जींस को रीडिजाइन और रीयूज़ कर पाएंगी।

साइड स्लिट

आप अपनी पुरानी जींस में साइड स्लिट लगाएं और चाहे तो उसे चेन से डेकोरेट करें या फिर डेकोरेटिव फ्लाॅवर्स से।

लेस डिज़ाइन

आप अपनी जींस के हैम में लेस लगा सकती हैं और उसे एकदम नया लुक दे सकती हैं।

स्टड लगाएं

अपनी जींस पर स्टड लगाना उसे एक नया और स्टाइलिश लुक देने का आसान तरीका है।

पैच लगाएं

जींस में छेद या फटे हुए हिस्से को ठीक करने का बढ़िया तरीका है पैच लगाना।

आप अपने पुराने सूट या ड्रेस के फ्लाॅवर जैसे डिज़ाइन कट करके या मम्मी की साड़ी से पीस कट करके जींस पर पैच लगा सकती हैं। ये पैच जींस को बहुत स्टाइलिश दिखाएंगे।

पेंट करें

आपको पेंटिंग में इंटरेस्ट है तो आप अपनी पुरानी जींस को पेंट करके एक नया रूप दे सकती हैं। आप फेब्रिक, स्प्रे पेंट या ऐक्रेलिक पेंट का यूज़ कर सकती हैं।

इसके अलावा आप जींस को ब्लीच करके, नीचे फ्रिंज इफेक्ट देकर या रिप्ड टच देकर भी आसानी से रीयूज कर सकती हैं।

Gopal Rao

गोपाल राव: रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 11 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story