Begin typing your search above and press return to search.

बड़ी खबर: पुतिन के खिलाफ बगावत! प्राइवेट आर्मी वैगनर ग्रुप ने किया विद्रोह, पुरे शहर पर किया कब्ज़ा

Wagner Group: रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine war) लगभग काफी समय से जारी है। अब इसमें रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) की मुश्किलों में और इजाफा होने वाला है।

बड़ी खबर: पुतिन के खिलाफ बगावत! प्राइवेट आर्मी वैगनर ग्रुप ने किया विद्रोह, पुरे शहर पर किया कब्ज़ा
X
By Ragib Asim

Wagner Group: रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine war) लगभग काफी समय से जारी है। अब इसमें रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) की मुश्किलों में और इजाफा होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार तड़के मध्य मॉस्को (Moscow) में सैन्य वाहन देखे गए। राष्ट्रपति पुतिन को यह डर सता रहा है कि उनकी प्राइवेट आर्मी वैगनर ग्रुप (Wagner Group) उन्हें सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए तख्तापलट की कोशिश कर सकती है। इसके बाद रूस के रक्षा मुख्यालय की सुरक्षा सख्त कर दी गई है।

रूस-यूक्रेन युद्ध में प्राइवेट वैगनर ग्रुप येवगेनी प्रिगोझिन (Yevgeny Prigozhin) के नेतृत्व में रूस की तरफ से अग्रिम मोर्चे पर लड़ रहा था। बीते दिनों वैगनर ग्रुप (Wagner Group) के प्रमुख ने कई वीडियो में आरोप लगाया था कि रूस का रक्षा मंत्रालय उनके सैनिकों को सही मात्रा में संसाधन और हथियार मुहैया नहीं करा पा रहा है। साथ ही, उन्होंने रूस के रक्षा मंत्रालय के नेतृत्व पर सवाल भी खड़े किए थे। इसके बाद अब प्रिगोझिन ने आरोप लगाया है कि रूसी रक्षा मंत्री के आदेश पर वैगनर ग्रुप के सैनिकों पर हमले किए जा रहे हैं और उनके कैंपों को भी टारगेट किया जा रहा है। इस हमले में हमारे कई सैनिकों की मौत हो गई है।

इसके साथ ही, 62 वर्षीय येवगेनी प्रिगोझिन ने एक ऑडियो संदेश में कहा कि हम आगे बढ़ रहे हैं और हम अंत तक जाएंगे। हम अपने रास्ते में आने वाली हर चीज को नष्ट कर देंगे। वहीं, रूस (Russia) की तरफ से भी इस बयान के बाद प्रतिक्रिया आई है और येवगेनी प्रिगोझिन को अरेस्ट करने के आदेश दे दिए गए हैं।

क्या है वैगनर ग्रुप

वैगनर ग्रुप (Wagner Group) जिसे आधिकारिक तौर पर पीएमसी वैगनर कहा जाता है। यह एक रूसी अर्धसैनिक संगठन है जो रूस में कानून से परे काम करता है। बता दें कि यह एक प्राइवेट सैन्य कंपनी और भाड़े के सैनिकों का एक नेटवर्क है। इस समूह की पहचान पहली बार 2014 में पूर्वी यूक्रेन (Ukraine) में रूस समर्थक अलगाववादी ताकतों का समर्थन करते समय की गई थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ऐसा कहा जाता है कि पूर्वी यूक्रेन में स्थित बखमुत शहर पर रूस के कब्जे में वैगनर ग्रुप का हाथ था।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story