Begin typing your search above and press return to search.

Petrol Diesel Price Today 26 June 2023: अपडेट हुए पेट्रोल-डीजल के नए दाम, जानिए- आपके शहर का नया रेट

Petrol Diesel Price Today 26 June 2023: वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उठापटक का दौर जारी है. इस क्रम में आज कच्चे तेल की कीमतों में थोड़ी तेजी देखने को मिली है.

Petrol-Diesel Price 28 July 2023:  पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, यहां चेक करें अपने जिले में तेल की कीमत
X
By Ragib Asim

Petrol Diesel Price Today 26 June 2023: वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उठापटक का दौर जारी है. इस क्रम में आज कच्चे तेल की कीमतों में थोड़ी तेजी देखने को मिली है. डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल 0.63 डॉलर प्रति बैरल की वृद्धि के साथ 69.16 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है, जबकि ब्रेंट क्रूड ऑयल के भाव में 0.70 डॉलर की बढ़त देखी गई है, जिसके बाद यह 74.55 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. क्रूड ऑयल की कीमतों में आए इस उछाल का असर देश में पेट्रोल और डीजल के खुदरा मूल्यों पर देखने को मिल रहा है. देश के कई शहरों में पेट्रोल और डीजल का भाव बढ़ गया है. हालांकि कई जगहों में तेल के भाव में गिरावट भी देखी गई है.

राजस्थान में पेट्रोल 51 पैसे और डीजल 46 पैसे महंगा

देश की सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीलज के नए भाव वाली लिस्ट जारी कर दी है. इस नई रेट लिस्ट के अनुसार राजस्थान में पेट्रोल 51 पैसे और डीजल 46 पैसे महंगा हुआ है, जबकि पंजाब में भी तेल के दाम बढ़े हैं. यहां पेट्रोल और डीजल के भाव में 19 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई है. वहीं, महाराष्ट्र में पेट्रोल 1.04 रुपए गिरावट के साथ 106.13 रुपए प्रति लीटर पर और डीजल 1.01 रुपए की वृद्धि के साथ 92.65 रुपए लीटर पर पहुंच गया है. इसके साथ ही केरल में पेट्रोल और डीजल दोनों के भाव गिरे हैं.

बड़े शहरों में पेट्रोल और डीजल के भाव आज

  • दिल्ली 96.72 रुपये 89.62 रुपये
  • मुंबई 106.31 रुपये 94.27 रुपये
  • कोलकाता 106.03 रुपये 92.76 रुपये
  • चेन्नई 102.63 रुपये 94.24 रुपये
  • नोएडा 96.92 रुपये 90.08 रुपये
  • गाजियाबाद 96.34 रुपये 89.52 रुपये
  • लखनऊ 96.74 रुपये 89.93 रुपये
  • पटना 107.24 रुपये 94.04 रुपये
  • पोर्टब्लेयर 84.10 रुपये 79.74 रुपये

रोजाना सुबह 6 बजे बदल जाते हैं पेट्रोल और डीजल के भाव

आपको बता दें कि देश की सरकारी तेल कंपनियां हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के नए रेट वाली लिस्ट जारी करती हैं. यह लिस्ट तेल की कीमतों में रोजाना होने वाले बदलाव के आधार पर बनाई जाती है. क्योंकि पेट्रोल व डीजल के खुदरा दाम के मुकाबले कच्चे तेल की कीमत काफी कम होती है. लेकिन तेल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद उसकी कीमत काफी बढ़ जाती है. बस यह वजह है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है.

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story