Begin typing your search above and press return to search.

Petrol Diesel Price Today 23 June 2023: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ बड़ा बदलाव? जानें- आपके शहर का नया रेट

Petrol Diesel Price Today : 23 जून 2023 और दिन शुक्रवार है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर आज भी आम लोगों के लिए अच्छी और राहत भरी खबर है। भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 21 जून 2023 के लिए पेट्रोल और डीजल के आज के भाव जारी कर दिए हैं।

Petrol Diesel Price Today 23 June 2023: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ बड़ा बदलाव? जानें- आपके शहर का नया रेट
X
By Ragib Asim

Petrol Diesel Price Today : आज 23 जून 2023 और दिन शुक्रवार है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर आज भी आम लोगों के लिए अच्छी और राहत भरी खबर है। भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 21 जून 2023 के लिए पेट्रोल और डीजल के आज के भाव जारी कर दिए हैं। जिसमें आज भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। इस तरह आज लगातार 398वां दिन है जब देश में पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी पिछले 14 महीनों के करीब से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है।

फिलहाल दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये लीटर है तो डीजल 89.62 रुपये लीटर के हिसाब से बिक रहा है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। जबकि कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर है। उधर चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

  • दिल्ली- पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर
  • मुंबई- पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
  • कोलकाता- पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
  • चेन्नई- पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर

राजस्‍थान के गंगानगर और हनुमानगढ़ जिले में सबसे महंगा पेट्रोल और डीजल (Petrol Diesel Price) बिक रहा है। गंगानगर में पेट्रोल 113.48 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 98.24 रुपये प्रति लीटर है। वहीं हनुमानगढ़ जिले में पेट्रोल 112.54 रुपये प्रति लीटर पहुंच और डीजल 97.39 रुपये लीटर के भाव बिक रहा है।

आपको बता दें कि पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, HPCL उपभोक्ता HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में ये है कच्चे तेल का भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में एकबार फिर क्रूड ऑयल के दाम में थोड़ी नरमी देखी जा रही है। डब्‍ल्‍यूटीआई क्रूड गिरकर 70.50 डॉलर प्रत‍ि बैरल और ब्रेंट क्रूड 75.83 डॉलर प्रत‍ि बैरल के करीब पहुंच गई है। कच्चे तेल की कीमतें जुलाई, 2008 के बाद इस साल मार्च में 140 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई थीं। इसके बाद भी देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गिरावट देखने को नहीं मिली है। कच्चे तेल की कीमत में गिरावट के बाद भी पिछले 13 महीनों से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है।

21 मई 2022 को एक्साइज ड्यूटी में हुई थी कटौती

इससे पहले पिछले साल 2022 में 21 मई को सरकार ने Petrol Diesel Price Today पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती की थी। पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी में 8 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 6 रुपये प्रति लीटर की कटौती कई गई थी। उसके बाद से पेट्रोल और डीजल की कीमत में कमी आई थी। इसके बाद देश में 9.50 रुपये और डीजल 7 रुपये प्रति लीटर सस्ता हो गया। केंद्र की घोषणा के बाद राजस्थान, महाराष्ट्र, ओडिशा और केरल सरकार ने भी वैट में कटौती की थी।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story