Begin typing your search above and press return to search.

Petrol Diesel Price Today 23 July 2023: पेट्रोल-डीजल के नए रेट हुए जारी, यहां जानें- आपके शहर का लेटेस्ट प्राइस

Petrol Diesel Price Today 23 July 2023: पेट्रोल-डीजल के दामों में उतार-चढ़ाव सीधे लोगों की जेब पर प्रभाव डालते हैं. देश की सरकारी तेल कंपनियां हर रोज पेट्रोल-डीजल की कीमत को जारी करती हैं.

Petrol Diesel Price Today 27 May 2023: पेट्रोल-डीजल का ताजा रेट, जानिए पेट्रोल–डीजल के लेटेस्ट रेट लिस्ट
X
By Ragib Asim

Petrol Diesel Price Today 23 July 2023: पेट्रोल-डीजल के दामों में उतार-चढ़ाव सीधे लोगों की जेब पर प्रभाव डालते हैं. देश की सरकारी तेल कंपनियां हर रोज पेट्रोल-डीजल की कीमत को जारी करती हैं. इनमें कभी बदलाव तो कभी स्थिरता देखने को मिलती है. देश की राजधानी नई दिल्ली में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं. वहीं, चेन्नई में इनकी कीमत में बढ़ोतरी हुई है. यहां पेट्रोल 10 पैसे महंगा होकर अभी 102.73 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. वहीं, डीजल की कीमत में 9 पैसे की वृद्धि हुई है. चेन्नई में डीजल 94.33 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.

महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

  • नई दिल्ली- यहां पेट्रोल 96.72 रुपये तो डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
  • मुंबई- यहां पेट्रोल 106.31 रुपये तो डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
  • कोलकाता- यहां पेट्रोल 106.03 रुपये तो डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
  • चेन्नई- यहां पेट्रोल 102.73 रुपये तो डीजल 94.33 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

इन शहरों में क्या है पेट्रोल-डीजल की कीमत?

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल और डीजल की कीमत में 15-15 पैसे की वृद्धि हुई है. यहां पेट्रोल 96.62 रुपये तो डीजल 89.81 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. गोरखपुर की बात करें तो यहां पेट्रोल 28 पैसे सस्ता होकर 96.46 रुपये तो डीजल 27 पैसे सस्ता होकर 89.65 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. पंजाब के अमृतशहर में पेट्रोल 32 पैसे तो डीजल 30 पैसे सस्ता हुआ है. यहां अभी पेट्रोल 98.42 रुपये और डीजल 88.74 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.

जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम

भारत में राज्य स्तर पर भी तेल की दर अलग-अलग होती है, क्योंकि केंद्र के अलावा राज्य स्तर पर टैक्स अलग-अलग लगता है. आप भी अपने यहां पर एक एसएमएस के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं. इसके लिए Indian Oil (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड पैक 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. वहीं, एचपीसीएल के ग्राहक मूल्य चेक करने के लिए एचपीप्राइस <डीलर कोड> 9222201122 नंबर पर भेजें और बीपीसीएल के ग्राहक पेट्रोल-डीजल कीमत चेक करने के लिए आरएसपी<डीलर कोड> लिख कर 9223112222 नंबर पर भेजें.


Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story