Begin typing your search above and press return to search.

Petrol Diesel Price Today 08 July 2023: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, यहां चेक करें तेल की कीमत

Petrol Diesel Price Today 08 July 2023: पेट्रोल-डीजल का महंगा और सस्ता होना, आम से लेकर खास लोगों के लिए काफी मायने रखता है. इसका सीधा प्रभाव वाहन चालकों के जेब पर पड़ता है.

Petrol-Diesel Price 28 July 2023:  पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, यहां चेक करें अपने जिले में तेल की कीमत
X
By Ragib Asim

Petrol Diesel Price Today 08 July 2023: पेट्रोल-डीजल का महंगा और सस्ता होना, आम से लेकर खास लोगों के लिए काफी मायने रखता है. इसका सीधा प्रभाव वाहन चालकों के जेब पर पड़ता है. वहीं, आज रविवार को पेट्रोल-डीजल के नए दामों को तेल कंपनियों ने अपडेट कर दिया है. किसी शहर में महंगा तो किसी भी इनके दाम सस्ते हुए हैं. देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल-डीजल के दामों में आज कोई परिवर्तन देखने को नहीं मिल रहा है. नई दिल्ली में पेट्रोल के दाम 96.72 रुपये तो डीजल के दाम 89.62 रुपये प्रति लीटर है. हालांकि यूपी के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी हुई है.

इन शहरों में बदले गए पेट्रोल-डीजल के दाम

उत्तर प्रदेश में कई शहरों में पेट्रोल-डीजल के दामों में आज बदलाव हुआ है. देश की राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा और ग्रेटर नोएडा में पेट्रोल-डीजल के दामों में एक पैसे की बढ़ोतरी हुई है. यानी यहां पेट्रोल 96.65 रुपये तो डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर के भाव से बिक रहा है. यूपी की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल-डीजल दोनों के दामों में 10 पैसे प्रति लीटर का उछाल आया है. लखनऊ में पेट्रोल 96.57 तो डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

गोरखपुर की बात करें तो यहां पेट्रोल की कीमत में 61 पैसे और डीजल की कीमत में 59 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है. यूपी के सीएम के गृह जिले यानी गोरखपुर में पेट्रोल 97.07 तो डीजल 90.24 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

इन महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

  • मुंबई- पेट्रोल 106.03 रुपये तो डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
  • कोलकाता- यहां पेट्रोल 106.03 रुपये तो डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
  • चेन्नई- यहां पेट्रोल 102.63 रुपये तो डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
  • पटना- पेट्रोल 107.24 तो डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत में राज्य स्तर पर भी तेल की दर अलग-अलग होती है, क्योंकि केंद्र के अलावा राज्य स्तर पर टैक्स अलग-अलग लगता है. आप भी अपने यहां पर एक एसएमएस के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं. इसके लिए Indian Oil (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड पैक 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. वहीं, एचपीसीएल के ग्राहक मूल्य चेक करने के लिए एचपीप्राइस <डीलर कोड> 9222201122 नंबर पर भेजें और बीपीसीएल के ग्राहक पेट्रोल-डीजल कीमत चेक करने के लिए आरएसपी<डीलर कोड> लिख कर 9223112222 नंबर पर भेजें.

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story