Begin typing your search above and press return to search.

Nicobar Earthquake: अंडमान निकोबार द्वीप समूह पर कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.1 मापी गई

Nicobar Earthquake: भारत में भूकंप के आने का सिलसिला पिछले कुछ महीनों से काफी बढ़ गया है। अब अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पर भूकंप के तेज झटके से धरती हिली है। यहां भूकंप लगभग दोपहर 1 बजे के आसपास महसूस किया गया है।

Nicobar Earthquake: अंडमान निकोबार द्वीप समूह पर कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.1 मापी गई
X
By NPG News

Nicobar Earthquake: भारत में भूकंप के आने का सिलसिला पिछले कुछ महीनों से काफी बढ़ गया है। अब अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पर भूकंप के तेज झटके से धरती हिली है। यहां भूकंप लगभग दोपहर 1 बजे के आसपास महसूस किया गया है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर तकरीबन 4.9 मापी गई है। हालांकि, इतनी तीव्रता के भूकंप में किसी भी तरह की जानमाल की सूचना नहीं मिली है।

अंडमान और निकोबार में इस माह में 1 अप्रैल को भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, शुक्रवार रात 11:56 बजे पोर्टब्लेयर, अंडमान और निकोबार द्वीप में भूकंप से धरती हिली। रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 4.0 मापी गई। इस भूकंप का केंद्र पोर्टब्लेयर से 140 किमी दूर था। अंडमान और निकोबार में आए इस भूकंप से किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं मिली थी।

वहीं, जनवरी 2023 में भी अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भूकंप के कारण धरती हिली थी। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.9 की तीव्रता मापी गई थी। इस भूकंप का केंद्र अंडमान में 77 किलोमीटर गहराई में था।

उत्तरकाशी में गुरुवार की सुबह करीब 5.40 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.0 मापी गई। इस भूकंप में किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। इस भूकंप के आने के बाद लोगों में भय का माहौल पैदा हो गया। वे सभी लोग जल्दी-जल्दी अपने घरों से बाहर निकले आए।

भारत में मार्च महीने से अब तक 10 बार भूकंप से धरती हिल चुकी है। जिसके कारण लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। जिन स्थानों पर भकंप के झटके लगे हैं उनमें अंडमान निकोबार, उत्तराखण्ड, अरूणाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, मणिपुर, मध्यप्रदेश, राजस्थान और दिल्ली शामिल हैं।

Next Story