Begin typing your search above and press return to search.

Men's Fashion : मेरे यार की शादी है... पर मैं क्या पहनूं कि मुझ पर भी नज़रें टिकें? टेंशन मत लीजिए यहां जानिए

Men's Fashion: शादी में जाना हो तो उनके पास ड्रेसेज़ के ढेरों ऑप्शन्स होते हैं। वे चाहें तो साड़ी पहनें, चाहे तो लहंगा पहनें या शरारा-गरारा या फिर इंडो वेस्टर्न। लेकिन बाॅयज़ के पास च्वाइस कम होती हैं। या तो वे आमतौर पर सूट पहनते हैं या फिर कोई कुर्ता-पायजामा। लेकिन अगर आप भी अपने यार की शादी में थोड़ा सा अलग दिखना चाहते हैं, तो टेंशन मत लीजिए यहां जानिए...

Mens Fashion : मेरे यार की शादी है... पर मैं क्या पहनूं कि मुझ पर भी नज़रें टिकें? टेंशन मत लीजिए यहां जानिए
X

Men's Fashion

By Gopal Rao

Men's Fashion: लड़कियों को अपनी सहेली की शादी में जाना हो तो उनके पास ड्रेसेज़ के ढेरों ऑप्शन्स होते हैं। वे चाहें तो साड़ी पहनें, चाहे तो लहंगा पहनें या शरारा-गरारा या फिर इंडो वेस्टर्न। लेकिन बाॅयज़ के पास च्वाइस कम होती हैं। या तो वे आमतौर पर सूट पहनते हैं या फिर कोई कुर्ता-पायजामा। लेकिन अगर आप भी अपने यार की शादी में थोड़ा सा अलग दिखना चाहते हैं, अपनी भी तरफ ठहरती नजरें देखना चाहते हैं तो यहां हम आपके लिए कुछ बढ़िया ड्रेस ऑप्शंस बता रहे हैं।

लाइट एंब्राॅइडरी कुर्ता विथ स्ट्रैट पैंट्स

अब सिंपल सा कुर्ता पायजामा तो यार की शादी में रंग जमाएगा नहीं इसलिए ट्रेडिंग लाइट एंब्राॅइडरी वाला नी लैंथ कुर्ता, स्ट्रेट पैंट्स के साथ पेयर करें। ये बहुत ही क्लासी लुक देगा।

नेहरू जेकैट विथ कुर्ता or शर्ट

कुर्ता पायजामा सिंपल है तो एक बढ़िया सी सोबर कलर या प्रिंट वाली नेहरू जैकेट या कढ़ाईदार जैकेट ऊपर से पहनें। लुक जबरदस्त तरीके से एनहांस होगा। आप नेहरू जैकेट को शर्ट के साथ भी पेयर कर सकते हैं।

शाॅल डालें

हल्की सी ठंड है तो एक कलरफुल सी शॉल कुर्ते के साथ एक साइड डालें , या आप इसके ढेरों अलग तरीके भी ट्राई कर सकते हैं। यह भी आपको बहुत ही मॉडर्न और स्टाइलिश लुक देगी।

जोधपुरी विथ पेंट्स

थोड़ा खर्च करने के मूड में हैं तो रणवीर सिंह स्टाइल में जोधपुरी विद पैंट्स पहनें। यह बहुत ही रॉयल और एलीगैंट लगता है।

इंडोवेस्टर्न शेरवानी

दूल्हे के दोस्त के लिए इंडो वेस्टर्न शेरवानी भी परफेक्ट ड्रेस है। यह आपको बाकियों से अलग भी दिखाती है और एक वैडिंग रेडी राॅयल लुक भी देती है। आप वेलवेट शेरवानी भी कैरी कर सकते हैं।

कौन सी ड्रेस न चुनें

अलग देखने के लिए बहुत ही शाइनी, हेविली प्रिंटेड, एक्ट्रीम फिटिंग वाले या ओवरसाइज्ड या फिर कोई विचित्र सी ही ड्रेस ना पहन लें। ये स्टाइलिश नहीं बनाते,ऑकवर्ड लगते हैं।

Gopal Rao

गोपाल राव: रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 11 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story