Begin typing your search above and press return to search.

Kaun Hai Yevgeny Prigozhin : कौन है येवगेनी प्रिगोझिन? जिसने अपने मालिक पुतिन के खिलाफ ही कर दी बगावत

Kaun Hai Yevgeny Prigozhin : रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia Ukraine War) में यूक्रेन के खिलाफ लड़ रहे वैगनर समूह ने अब रूस से ही बगावत कर दी है। इसके बाद रूस में स्थिति काफी तनावपूर्ण बनी हुई है।

Kaun Hai Yevgeny Prigozhin : कौन है येवगेनी प्रिगोझिन? जिसने अपने मालिक पुतिन के खिलाफ ही कर दी बगावत
X
By Ragib Asim

Kaun Hai Yevgeny Prigozhin : रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia Ukraine War) में यूक्रेन के खिलाफ लड़ रहे वैगनर समूह ने अब रूस से ही बगावत कर दी है। इसके बाद रूस में स्थिति काफी तनावपूर्ण बनी हुई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वैगनर के प्रमुख येवगिनी प्रिगोझिन (Yevgeny Prigozhin) ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि रोस्तोव में रूसी सेना के मिलिट्री हेड क्वार्टर्स पर उसका कब्जा हो गया है और रोस्तोव के एयरबेस पर वैगनर ग्रुप ने नियंत्रण कर लिया है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए रूस ने येवगिनी प्रिगोझिन को अरेस्ट करने के आदेश दे दिए हैं। आइए जानते हैं वैगनर ग्रुप के संस्थापके के बारे में।

कौन है येवगेनी प्रिगोझिन

येवगेनी प्रिगोझिन (Yevgeny Prigozhin) का जन्म साल 1961 में लेनिनग्राड में हुआ था। यह शहर आज सेंट पीट्सबर्ग (Saint Petersburg) के नाम से जाना जाता है। वर्ष 1981 में उन्हें मारपीट, डकैती और धोखाधड़ी का दोषी ठहराया गया था और 13 साल की सजा सुनाई गई थी। हालांकि, सोवियत संघ के टूट जाने के बाद प्रिगोझिन 9 साल की सजा काटने के बाद जेल से बाहर आ गए।

जेल से सजा काटने के बाद जब येवेगनी बाहर निकला तो उसने एक छोटा सा व्यापार शुरू किया और हॉट डॉग (Hot Dog) का स्टॉल लगाना शुरू किया। जल्द ही इसने एक रेस्टोरेंट (Restaurant) भी खोल दिया और यह काफी फेमस हो गया। यह रेस्टोरेंट इतनी जल्दी प्रसिद्ध हो गया कि रूस के राष्ट्रपति पुतिन भी इसमें खाना खाने आने लगे। इस तरह येवगेनी रूसी राष्ट्रपति पुतिन के करीब आया। इसके बाद येवगेनी ने कैटरिंग का बिजेनस भी शुरू कर दिया था और काफी पैसा कमाया।

वैगनर ग्रुप का संस्थापक

62 वर्षीय येवगेनी प्रिगोझिन (Yevgeny Prigozhin) वैगनर ग्रुप के संस्थापक हैं। उन्होंने रूसी सेना के समर्थन से ही इसका निर्माण किया है। इस ग्रुप में सेवानिवृ्त्त सैन्य अधिकारी और जवानों को भर्ती किया गया। इस पर यह भी आरोप लगे कि येवगेनी ने अपराधियों को भी शामिल किया है। वैगनर (Wagner Group) ने बखमुत सहित कई प्रमुख यूक्रेनी शहरों पर कब्ज़ा करने का नेतृत्व किया और रूस में सार्वजनिक रूप से प्रशंसा प्राप्त की। यूक्रेन के साथ युद्ध में वैगनर ग्रुप की भूमिका को देखते हुए प्रिगोझिन को पुतिन (Putin) के अगले उत्तराधिकारी के रूप में भी देखा जाने लगा था। हालांकि, इस समय हालात काफी बदले हुए नजर आ रहे हैं, क्योंकि प्रिगोझिन ने आरोप लगाया कि रूस का सैन्य नेतृत्व उन्हे संसाधन व हथियार भी उपलब्ध नहीं करवा पा रहा है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story