Begin typing your search above and press return to search.

Kaun Hai Hardeep Singh Nijjar? जानिए कौन है हरदीप सिंह निज्जर? जिसकी हत्या का आरोप कनाडा ने भारत पर लगाया

Kaun Hai Hardeep Singh Nijjar? निज्जर को भारत खालिस्तानी आतंकी कहता था। वो 97 में कनाडा आ गया था। इसके बाद निज्जर को कनाडा देश की नागरिकता मिल गई थी। यहां उसने शादी कर ली थी। वो कनाडा से बैठकर साजिशें रचता था।

Kaun Hai Hardeep Singh Nijjar? जानिए कौन है हरदीप सिंह निज्जर? जिसकी हत्या का आरोप कनाडा ने भारत पर लगाया
X
By Ragib Asim

Kaun Hai Hardeep Singh Nijjar? निज्जर को भारत खालिस्तानी आतंकी कहता था। वो 97 में कनाडा आ गया था। इसके बाद निज्जर को कनाडा देश की नागरिकता मिल गई थी। यहां उसने शादी कर ली थी। वो कनाडा से बैठकर साजिशें रचता था। 90 के दशक में निज्जर सक्रिया था। उसे भारत की सुरक्षा एजेंसियों ने भगोड़ा और डेजिग्नेटिड टेरेरिस्ट यानी आतंकवादी घोषित कर रखा था।

NIA ने भगोड़े निज्जर पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। वो कनाडा जाने से पहले पंजाब के जालंधर जिले के भारसिंहपुर गांव में रहता था। जून 2023 में कनाडा के Surrey में निज्जर की हत्या हुई थी। निज्जर को मंदिर की पार्किंग में उसके ट्रक में गोली मारी गई थी।

निज्जर पर 2022 में पंजाब के जालंधर में हिंदू पुजारी की हत्या की साजिश रचने का आरोप था। इसके अलावा उस पर अगस्त 2009 में राष्ट्रीय सिख संगत प्रमुख रूलदा सिंह की गोली मारकर हत्या करने का आरोप है। साल 2007 में लुधियाना के श्रृंगार सिनेमा में हुए ब्लास्ट में निज्जर का नाम सामने आया था। इसमें 6 बेकसूर मारे गए थे। पंजाब के पूर्व CM बेअंत सिंह हत्याकांड में शामिल जगतार सिंह तारा को निज्जर ने 2012 में 10 लाख रुपये उपलब्ध कराए थे। ये भी उस पर आरोप है। निज्जर के लिए इंटरपोल का नोटिस भी जारी किया गया था। वह SFJ से जुड़ा हुआ था।

खालिस्तानी आतंकी निज्जर खालिस्तान टाइगर फोर्स (KTF) का प्रमुख था। उसने 2014 में पांच लोगों के साथ मिलकर खालिस्तान टाइगर फोर्स की स्थापना की थी। भारत में जब कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन चल रहा था, उस दौरान विदेश में भारतीय दूतावासों के बाहर खालिस्तानी संगठन सिख फॉर जस्टिस से जुड़े लोगों ने प्रदर्शन किया था।

इस मामले में NIA ने भारत सरकार के खिलाफ भावनाओं को भड़काने के आरोप में FIR दर्ज की थी। इसमें 3 आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नून, परमजीत सिंह पम्मा और हरदीप सिंह निज्जर का नाम शामिल था, जबकि चौथे कॉलम में भारत सरकार के खिलाफ साजिश रचने वाले अज्ञात आतंकवादियों को शामिल किया गया था।

Ragib Asim

Ragib Asim News Editor, NPG News Ragib Asim is the News Editor at NPG News with over 15 years of experience across print, television, and digital journalism. He began his career with Hindustan in 2011 and has worked with Jain TV, Channel One, NewsTrack, Special Coverage, Jan Shakti, Janjwar, and The Hans India. He studied Mass Communication at Jamia Millia Islamia, holds a Master’s degree in Political Science from the University of Delhi, and has pursued Islamic Studies at Nadwatul Ulama. Ragib is proficient in Urdu, Hindi, Arabic, and English. His reporting and editorial work focuses on politics, geopolitics, current affairs, crime, business, technology, education, automobiles, and careers, with a strong specialization in SEO-, AEO-, and GEO-driven news strategy. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story