Begin typing your search above and press return to search.

Karwa Chauth Special Mangalsutra Design : मंगलसूत्र के ये डिजाइन आपके करवा चौथ को बनायेंगे खास, जानिए कैसे व्रत का मजा हो जाएगा दोगुना

Karwa Chauth Special Mangalsutra Design : इस करवा चौथ सोलह श्रृंगार में शामिल करें इस डिजाइन का मंगलसूत्र।व्रत का मजा हो जाएगा दोगुना

Karwa Chauth Special Mangalsutra Design : मंगलसूत्र के ये डिजाइन आपके करवा चौथ को बनायेंगे खास, जानिए कैसे व्रत का मजा हो जाएगा दोगुना
X
By Shanti Suman

Karwa Chauth Specail Mangalsutra Design: करवा चौथ में बस एक दिन बाद है। इस त्योहार का सुहागिनो को बहुत इंतजार रहता है। इस दिन महिलाएँ व्रत के साथ सोल श्रृंगार करती है। पति से उपहार पाती है। आप भी इस बार करवा चौथ पर कुछ खरीदना चाहती है तो मंगलसूत्र खरीदे। ‘मंगलसूत्र’ (Mangalsutra) विवाह के पवित्र बंधन की निशानी होती है। विवाहित महिला की प्रतिष्ठा और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। यह महिला के सोलह श्रृंगार में से एक माना जाता है। विवाह के समय वर दुल्हन को ‘मंगलसूत्र’ पहनाता है। महिला को ‘मंगलसूत्र’ पहनना काफी पसंद होता है। इसके बिना विवाहित महिला का श्रृंगार अधूरा माना जाता है। महिला अपने गले में हमेशा ‘मंगलसूत्र’ पहनती हैं।

बदलते समय के साथ ही महिलाओं के पसंद में भी बदलाव आया है। पहले जहां महिलाएं भारी ‘मंगलसूत्र’ पहनती थी। अब महिलाओं को ऑफिस भी जाना होता है। ऐसे में वह सुंदर और लेटेस्ट डिजाइन के ‘मंगलसूत्र’ पहना पसंद करती हैं। तो अगर आप भी लेटेस्ट डिजाइन के हल्के ‘मंगलसूत्र’की तलाश कर रही हैं। तो इस करवा चौथ आपके लिए है मंगलसूत्र के लेटेस्ट डिजाइन के बारे में।हैवी लुक वाला मंगलसूत्र बहुत ही क्लासी लुक देता है। ऐसे में अगर आप ट्रेडिशनल मंगलसूत्र पहनना चाहती हैं तो यह मंगलसूत्र डिजाइन आपके लिए परफेक्ट है। मार्केट में इस लुक वाले मंगलसूत्र के कई डिजाइन देखने को मिल जाएंगे। इन मंगलसूत्रों की कारीगरी बेहद खूबसूरत होती है, जिससे ये बेहद खूबसूरत लगते हैं।

करवा चौथ पर खरीदे ये लेटेस्ट डिजाइन के मंगलसूत्र

यदि आप मंगलसूत्र में कुछ अलग और डिफरेंट डिजाइन की तलाश कर रही हैं। तो यह डिजाइन बेस्ट है। डबल पेंडेंट मंगलसूत्र की आपको बाजार में काफी वैरायटी देखने को मिल जाएगी। यह मंगलसूत्र देखने में जितना खूबसूरत लगता है, पहनने में भी उतना ही अच्छा है। इन मंगलसूत्रों को आप वेस्टर्न आउटफिट के साथ भी कैरी कर सकती हैं।

नाम लिखे मंगलसूत्र आजकल काफी ट्रेंड में है। इस तरह के मंगलसूत्र में पति के नाम का पेंडेंट होता है। आप इन मंगलसूत्रों में अपने पति का नाम किसी भी स्टाइलिश फॉन्ट में लिखवा सकती हैं। आप पूरे नाम की जगह लेटर पेंडेंट भी बनवा सकते हैं। इसके अलावा आप किसी भी तरह के नाम का पेंडेंट भी बनवा सकते हैं। इस तरह के मंगलसूत्र पहनने के लिए आपको पहले से ऑर्डर देना होता है। इसे आप जींस टॉप के साथ भी कैरी कर सकती हैं।

अगर आपको हैवी या फिर ज्यादा डिजाइनर मंगलसूत्र पहनना पसंद नहीं है तो आपको ये सिंपल पेंडेंट मंगलसूत्र जरूर ट्राई करना चाहिए। ये मंगलसूत्र बहुत हल्के वजन के होते हैं। जो पहनने में आसान होते है और सुंदर भी लगते हैं।

करवा चौथ पर कुछ अलग मंगलसूत्र डिजाइन ट्राई करना तो इसके लिए आप ऑक्सीडाइज्ड मंगलसूत्र को ट्राई कर सकती हैं। इस तरीके के मंगलसूत्र आजकल काफी ट्रेंड में हैं आप इसमें लॉन्ग डिजाइन वाले मंगलसूत्र या फिर छोटे मंगलसूत्र वाले डिजाइन को वियर कर सकती हैं। इसके साथ आपको इयररिंग्स भी स्टाइल कर सकती हैं। साड़ी के साथ ये काफी अच्छे लगते है।

मंगलसूत्र कई तरह के मिल जएंगे। लेकिन अगर आप लेटेस्ट ट्रेंड और डिजाइन का मंगलसूत्र ट्राई करना चाहती हैं तो इसके लिए बेस्ट है ये डिजाइन। आजकल काफी ट्रेंड में है। इसे आप करवा चौथर वियर कर सकती हैं। आप इसे अपने आउटफिट के साथ मैच करके वियर करें। आप चाहे तो स्टोन के कलर को भी अपने आउटफिट के हिसाब से चूज कर सकती हैं।

मंगलसूत्र में आप चाहे तो ट्रेडिशनल डिजाइन भी ट्राई कर सकती हैं। ये भी पहनने के बाद काफी अच्छे लगते हैं। इसलिए इस करवा चौथ पर आपको इन्हें ट्राई करना चाहिए।

Next Story