Begin typing your search above and press return to search.

Ravi Sinha New Raw Chief: वरिष्ठ आईपीएस रवि सिन्हा बने RAW के नए चीफ, सामंत गोयल की लेंगे जगह

Ravi Sinha New Raw Chief: भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी रवि सिन्हा को रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) के नए चीफ बनाए जाएंगे। आज यानी सोमवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रवि सिन्हा को खुफिया एजेंसी रॉ का नया चीफ नियुक्त करने को लेकर मंजूरी दे दी है।

Ravi Sinha New Raw Chief: वरिष्ठ आईपीएस रवि सिन्हा बने RAW के नए चीफ, सामंत गोयल की लेंगे जगह
X
By Ragib Asim

Ravi Sinha New Raw Chief: भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी रवि सिन्हा को रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) के नए चीफ बनाए जाएंगे। आज यानी सोमवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रवि सिन्हा को खुफिया एजेंसी रॉ का नया चीफ नियुक्त करने को लेकर मंजूरी दे दी है। बता दें कि फिलहाल रॉ के चीफ सामंत कुमार गोयल हैं, उनका कार्यकाल 30 जून को खत्म हो रहा है। ऐसे में रवि सिन्हा को रॉ का नया चीफ बनाया गया। उनका कार्यकाल दो साल के लिए होगा। रवि सिन्हा वर्तमान में कैबिनेट सचिवालय में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत हैं। अब रवि सिन्हा को रॉ के नए चीफ बनाने के लिए कैबिनेट की अपॉइंटमेंट कमेटी ने मंजूरी दे दी है।

बता दें कि रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) स्थापना 21 सितंबर 1968 में की गई थी। इसका मुख्य काम विदेशी खुफिया जानकारी, आतंकवाद का मुकाबला, प्रसार-विरोधी, भारतीय नीति निर्माताओं को सलाह देना और भारत के विदेशी सामरिक हितों को आगे बढ़ाना है। रिसर्च एंड एनालिसिस विंग की स्थापना से पहले, विदेशी खुफिया संग्रह मुख्य रूप से इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) की जिम्मेदारी थी, जिसे ब्रिटिश राज के दौरान भारत सरकार द्वारा बनाया गया था।

IPS रवि सिन्हा बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। सिन्हा दिल्ली के सेंट स्टीफेंस कॉलेज में पढ़ाई की है। रवि सिन्हा ने साल 1988 में यूपीएससी की परीक्षा पास की और भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी के तौर पर मध्य प्रदेश कैडर का हिस्सा बने। हालांकि साल 2000 में तत्कालीन अटल बिहारी वाजपेयी सरकार ने जब मध्यप्रदेश के आदिवासी बहुल इलाकों का काटकर छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया तो सिन्हा तकनीकी रूप से छत्तीसगढ़ कैडर में शामिल हो गए।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story