चबी गर्ल हैं? साड़ी पहनकर दुबली दिखना चाहती हैं तो काम आएंगे ये टिप्स, पहली नज़र में ही मिलेगी तारीफ
How To Look Slimmer In Saree: अगर आप चबी गर्ल हैं और आपके शरीर में थोड़ा ज्यादा फैट है तो हो सकता है कि मनपसंद साड़ी पहनने के बाद भी आपको मनमाफिक खुशी न मिलती हो। इसलिए आज हम आपके साथ कुछ टिप्स शेयर कर रहे हैं।

How To Look Slimmer In Saree
How To Look Slimmer In Saree News: साड़ी एक बहुत ही खूबसूरत पहनावा है जो लेडीज़ को ग्रेसफुल और एलीगेंट दिखाता है। लेकिन अगर आप चबी गर्ल हैं और आपके शरीर में थोड़ा ज्यादा फैट है तो हो सकता है कि मनपसंद साड़ी पहनने के बाद भी आपको मनमाफिक खुशी न मिलती हो। इसलिए आज हम आपके साथ कुछ टिप्स शेयर कर रहे हैं जिससे आप साड़ी में कहीं ज्यादा स्लिम और आकर्षक लग सकती हैं।
० डार्क कलर की साड़ियां चुनें
साड़ी में स्लिम दिखना है तो आपको साड़ी का कलर ध्यान से चुनना चाहिए।
1. लाइट की जगह डार्क कलर की साड़ियां चुननी चाहिए।
2. आप मैरून, ब्लैक, वाइन, बरगंडी, एमरल्ड ग्रीन, नेवी ब्लू, रस्ट ऑरेंज जैसे कलर्स की साड़ियां खरीदें।
3. गहरे रंग प्रकाश को सोख लेते हैं, जिससे बाॅडी की आउटलाइन कम उभरती है।
० फेब्रिक चुनने में रखें सावधानी
साड़ी के फैब्रिक का चयन भी सोच- समझकर करें।
1. शिफॉन, जॉर्जेट और क्रेप जैसे फ्लोयी फेब्रिक शरीर से चिपक कर रहते हैं और स्लिम दिखाते हैं।
2. कड़क कॉटन या भारी बनारसी साड़ियों से बचें।
० मोनोक्रोम लुक अपनाएं
साड़ी और ब्लाउज के कलर में एकरूपता रखने के भी फायदे हैं। इससे मोनोक्रोम लुक मिलता है और चौड़ाई कम दिखती है।
1. मोनोक्रोम लुक यानी आपकी साड़ी जिस कलर की है, उसी कलर का ब्लाउज़ पहनें। इससे देखने वाले की नज़रों में एक इल्यूजन क्रिएट होता है और आप लंबी और दुबली दिखाई देती हैं।
2. ब्लाउज और साड़ी का कलर कंट्रास्ट ना हो क्योंकि इससे शरीर दो भागों में बट जाता है और चौड़ाई ज्यादा दिखाई देती है।
० पेस्टल शेड्स सावधानी से चुनें
वैसे तो आपको डार्क कलर्स ज्यादा दुबला दिखाएंगे लेकिन अगर आप पेस्टल शेड्स चुनना चाहती हैं तो सावधानी से चुनें।
1. चमकीले पेस्टल शेड्स न चुनें।
2. उसकी जगह मैट फिनिश वाले पेस्टल शेड्स चुनें जैसे ऑलिव ग्रीन, डस्टी पिंक आदि।
० छोटे प्रिंट्स प्रिफर करें
बड़े फूलों या बड़े मोटिफ वाली साड़ियों के बजाय छोटे प्रिंट्स और बूटे वाली साड़ियां चुनें।
० बाॅडी शेपर पहनें
काॅटन के पेटीकोट की जगह लाइक्रा या सेटिन के पेटीकोट चुनें। आप बाॅडी शेपर भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
