Begin typing your search above and press return to search.

Hajipur Gas Leak: हाजीपुर की दूध फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक, मजदूर की मौत, 30 से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती

Hajipur Gas Leak: बिहार (Bihar) से मिल रही बड़ी खबर के अनुसार, यहां के हाजीपुर के वैशाली जिले के राज फ्रेश डेयरी में अमोनियम सिलेंडर से जहरीली गैस लीक होने की बड़ी खबर है। वहीं इस घटना में एक मजदूर की मौत हो चुकी है जबकि 30-35 लोग घायल हो गए हैं।

Hajipur Gas Leak: हाजीपुर की दूध फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक, मजदूर की मौत, 30 से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती
X
By Ragib Asim

Hajipur Gas Leak: बिहार (Bihar) से मिल रही बड़ी खबर के अनुसार, यहां के हाजीपुर के वैशाली जिले के राज फ्रेश डेयरी में अमोनियम सिलेंडर से जहरीली गैस लीक होने की बड़ी खबर है। वहीं इस घटना में एक मजदूर की मौत हो चुकी है जबकि 30-35 लोग घायल हो गए हैं। फिलहाल घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। सभी की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि जिन मजदूरों की तबीयत ज्यादा खराब थी, उन्हें फिलहाल पटना बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।

जी हां, बिहार के हाजीपुर में एक दूध फैक्ट्री में बड़ा हादसा हो गया। इस फैक्ट्री में अमोनिया गैस की पाइप फट गई। जिसकी गैस लीक होने की वजह से वहां काम कर रहे 40 से ज्यादा मजदूरों की तबीयत बिगड़ गई। फिलहाल सभी मजदूरों को जिले के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे में एक मजदूर की भी मौत की खबर है। ये हादसा बीते शनिवार देर रात को हुआ है।

मामले पर वैशाली DSP अग्निशमन विभाग डॉ.अशोक कुमार ने कहा कि, हमें जानकारी मिली कि राज फ्रेश डेयरी में अमोनियम सिलेंडर से गैस लीक होने की घटना हुई है। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। फिलहाल हमारे पास जानकारी है कि कुछ मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हम रिसाव के कारण की जांच कर रहे हैं। स्थिति नियंत्रण में है।

इसके साथ ही मामले पर डॉ। श्याम नंदन प्रसाद, (सिविल सर्जन सदर अस्पताल हाजीपुर) ने जानकारी देते हुए कहा कि, वैशाली जिले के राज फ्रेश डेयरी में अमोनियम सिलेंडर से जहरीली गैस लीक होने से एक श्रमिक की मृत्यु हो गई और लगभग 30-35 अन्य का हाजीपुर सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। भर्ती मरीजों की हालत फिलहाल स्थिर और खतरे से बाहर है।

वहीं इस इस घटना को लेकर फैक्ट्री संचालकों की ओर से अब तक कोई बयान नहीं आया है। पुलिस अफसर ने कहा कि हादसा कैसे और क्यों हुआ? इसके वास्तविक कारणों का पता लगाया जाएगा। मामले पर पुलिस की छानबीन चल रही है। इस घटना को लेकर इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story